सैयदराजा विधायक सुशील सिंह के प्रतिनिधि पिंटू सिंह ने सहकारी समिति डिग्घी धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। मौके पर 32 किसानों से 36 कुंतल धान खरीद पाया गया।
सहकारी समिति डिग्घी पर धान खरीद का अवलोकन करते सैयदराजा विधायक सुशील सिंह के प्रतिनिधि पिंटू सिंह। PHOTO- PNP |
CHANDAULI, धीना। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह के प्रतिनिधि पिंटू सिंह ने शुक्रवार को सहकारी समिति डिग्घी धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया।मौके पर निरीक्षण में 32 किसानों से 36 कुंतल धान खरीद पाया गया।मौके पर सचिव नवीन सिंह को धान खरीद में तेजी लाने का निर्देश दिया गया।
बीते दिनों क्षेत्रीय किसानों ने सैयदराजा विधायक सुशील सिंह से केंद्र प्रभारियों की मनमानी व लापरवाही से धान खरीद न होने का शिकायत किया था।इसके लिए विधायक ने उच्चाधिकारियों से वार्ताकर किसानों का धान खरीद में लापरवाही न करने का निर्देश दिया था।ताकि किसानों की गाढ़ी कमाई धान की फ़सल को बेचने में कोई दिक्कत न हो सके।इसके लिए समिति सचिवों ने केंद्रों पर धान खरीद में तेजी लाने का काम किया था।
Also Read:
सैयदराजा विधायक सुशील सिंह के प्रतिनिधि पिंटू सिंह ने शुक्रवार को सहकारी समिति डिग्घी का निरीक्षण किया।मौके पर किसानों के पंजीकरण व खरीद का जानकारी लिया।निरीक्षण में 20 हजार कुंतल लक्ष्य पर 32 किसानों से 36 कुंतल धान की खरीद पाया गया।इस दौरान केंद्र प्रभारी नवीन सिंह को किसानों के धान खरीद में तेजी लाने का निर्देश दिया गया।ताकि शासन के मंशा के अनुरूप किसानों का आसानी से धान की खरीद हो सके।
इस मौके पर मण्डल महामंत्री राजू रतन सिंह,कामेश्वर राय, जयप्रकाश उपाध्याय, गुड्डू सिंह, आलोक राय, मोहन राय, छोटे सिंह आदि रहे।
पढ़ें: आज की ताज़ा खबरें (Hindi News) पूर्वांचल के सबसे विश्वसनीय न्यूज पोर्टल Purvanchal News Print जो पूर्वांचल के समग्र विकास को रखे आगे. ट्विटर, फ़ेसबुक, लिंक्डइन, टेलीग्राम पर Follow करे.