नारी शिक्षा से ही उसके सम्मान, सुरक्षा और स्वावलम्बन का होता है सृजन: श्वेता सिंह

नारी शिक्षा से ही उसके सम्मान, सुरक्षा और स्वावलम्बन का होता है सृजन: श्वेता सिंह

 नारी को शिक्षित करके ही हम उसके सम्मान, सुरक्षा और स्वावलम्बन का निर्माण कर सकते हैं। इसलिए नारी शिक्षा बहुत जरूरी है|

ब्लाक स्तरीय नारी शिक्षा चौपाल में उपस्थित अतिथिगण, फोटो-Pnp

चन्दौली, सकलडीहा। नारी को बीना शिक्षित किये हम उसके सम्मान, सुरक्षा और स्वावलम्बन का निर्माण नहीं कर सकते हैं। इसके लिए नारी शिक्षा बहुत जरूरी है। 

 उक्त विचार बुधवार को ब्लाक संसाधन केंद्र धौराहरा पर आयोजित ब्लॉक स्तरीय नारी शिक्षा चौपाल कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए धरहरा ग्राम प्रधान व प्रधान संघ की जिला उपाध्यक्ष श्वेता सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किया। 

उन्होंने आगे कहा कि नारी समाज हमेशा सृजन का कार्य किया है, जो प्रकृति प्रदत्त है। इसके बाद भी समाज द्वारा उसे उचित सम्मान न दिया जाना घोर निंदनीय है।  उन्होंने कहा कि जब से भाजपा की सरकार बनी है, तब से नारी उन्मुखीकरण की योजना बहुत गति से चल रही है। निश्चय ही आने वाले समय मे नारी को खोया समस्त अधिकार मिलना तय है।

 वहीं  विशिष्ट अतिथि डायट प्रवक्ता मंजू गुप्ता ने भी अपना विचार रखा। चौपाल में भाजपा नेता अमित सिंह ने कहा कि  परिषदीय विद्यालयों की छात्राएं शिक्षा के क्षेत्र में अपना प्रभाव समाज के सामने प्रस्तुत किया है। छात्राओं के सर्वागीण विकास एवं शिक्षा के माहौल को उत्कृष्ट एवं आधुनिक बनाने में भाजपा सरकार महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। 

वहीं खंड शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर आजाद ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की शिक्षक समाज का आईना होता है और शिक्षार्थी देश के विकास में अपनी अहम भूमिका निभाते हैं। परिषदीय विद्यालयों में लगातार आधुनिक उपकरणों एवं प्रशिक्षित शिक्षकों के माध्यम से शिक्षा में गुणवत्ता एवं शैक्षणिक वातावरण बनाने के लिए समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रम विभाग द्वारा चलाया जा रहा है। उन्होंने सभी अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। 

कार्यक्रम की शुरुवात सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस मौके पर अशोक सिंह चंद्रशेखर आजाद एआरपी रविंद्र प्रताप, परमानंद शर्मा जय नारायण यादव, अवनीश कुमार यादव, राकेश सिंह गीता यादव, फाफा भारती,अश्वनी कुमार सिंह, मीरा टाइगर, गीता, रामलाल सहित अन्य शिक्षक रहे।

Tags