राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा मनाया गया वनभोज कार्यक्रम

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा मनाया गया वनभोज कार्यक्रम

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सासाराम नगर इकाई के केशव संयुक्त विद्यार्थी शाखा के कार्यकर्ताओं द्वारा वनभोज का कार्यक्रम मनाया गया। 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा मनाया गया वनभोज कार्यक्रम, फोटो-pnp

ROHTAS, सासाराम। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सासाराम नगर इकाई के केशव संयुक्त विद्यार्थी शाखा के कार्यकर्ताओं द्वारा वनभोज का कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम सासाराम नगर के साकेत नगर स्थित मां सती मंदिर के प्रांगण में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिवम तिवारी ने की।

 कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर प्रभाकर पाठक थे। अपने संबोधन में प्रभाकर पाठक ने यह बताया कि संघ की स्थापना क्यों हुई और संघ के सामने कौन-कौन सी कठिनाइयां और चुनौतियां हैं। 

कार्यक्रम के दौरान सभी स्वयंसेवकों ने संघ के अपने पद्धति को कायम रखते हुए देशभक्ति गीत और कुछ भजन कीर्तन के बाद अंत में लिट्टी चोखा वितरण एवं प्राप्त कर वनभोज कार्यक्रम को संपन्न किया।

 कार्यक्रम में जिला प्रचार प्रमुख क्षितिज सिंह, जिला सह महाविद्यालय छात्र प्रमुख अरुण कुमार, मुख्य शिक्षक कुणाल तिवारी, आदित्य मिश्रा, अमन कुशवाहा, शिवम तिवारी, शुभम चौबे, आयुष त्रिपाठी, लक्ष्मी नारायण, उमाशंकर सिंह, सुनील कुमार पाल, एम के मिश्रा, राजीव रंजन उपाध्याय, ललन तिवारी, अमन राय सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

पढ़ें: आज की ताज़ा खबरें (Hindi News) पूर्वांचल के सबसे विश्वसनीय न्यूज पोर्टल 'Purvanchal News Print' जो पूर्वांचल के समग्र विकास को रखे आगे. ट्विटर, फ़ेसबुक, लिंक्डइन, टेलीग्राम पर Follow करे.