संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को शरारती तत्वों ने तोड़ा डाले, आक्रोश

संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को शरारती तत्वों ने तोड़ा डाले, आक्रोश

ग्राम पंचायत कल्याणपुर के ग्राम कृपालपुर में सविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़ डालने की खबर है। 

शरारती तत्वों ने तोड़ डाली अंबेडकर साहब की प्रतिमा, फोटो-सोशल मीडिया.

बसपा जिला अध्यक्ष राम इकबाल राम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन से शरारती तत्वों की गिरफ्तारी मांग की 

KAIMUR, दुर्गावती। ग्राम पंचायत कल्याणपुर के ग्राम कृपालपुर में सविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़ डालने की खबर है। यह घटना गुरुवार की बताई जा रही है।

 चर्चा है कि असामाजिक तत्वों ने दलित वर्ग को भड़काने हेतु प्रतिमा को तहस-नहस कर दिया गया है।

इधर, बसपा कैमूर अध्यक्ष राम इकबाल राम ने इस घटना पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन से अपराधियों की धरपकड़ करके तत्काल सजा दिलाने की मांग की है। 

ग्रामीणों ने बताया कि असामाजिक तत्वों द्वारा दलितों की मसीहा कहे जाने वाले संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की अनावश्यक रूप से उनकी मूर्ति को धड़ से अलग कर दिया गया।

 संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के मूर्ति तोड़े जाने से संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को मानने वाले के बीच भारी पैमाने पर आक्रोश व्याप्त है। हालांकि पुलिस अभी इस घटना को संज्ञान नहीं लिया है।











पढ़ें: आज की ताज़ा खबरें (Hindi News) पूर्वांचल के सबसे विश्वसनीय न्यूज पोर्टल 'Purvanchal News Print' जो पूर्वांचल के समग्र विकास को रखे आगे। ट्विटर, फ़ेसबुक, लिंक्डइन, टेलीग्राम पर Follow करे।