पहली मुस्लिम शिक्षिका फातिमा शेख की 119वीं जयंती पर गूगल ने डूडल बनाकर किया सम्मान

पहली मुस्लिम शिक्षिका फातिमा शेख की 119वीं जयंती पर गूगल ने डूडल बनाकर किया सम्मान

देश की पहली मुस्लिम शिक्षिका फातिमा शेख की 119 वी जयंती पर गूगल ने डूडल बनाकर सम्मान व्यक्त किया।
फातिमा शेख की जयंती पर गूगल ने डूडल बनाकर दिया सम्मान, फोटो-सोशल मीडिया


New Delhi |आज 9 जनवरी है, आज ही के दिन भारत की पहली मुस्लिम शिक्षिका फातिमा शेख का जन्म हुआ था, उनकी याद में गूगल ने डूडल तैयार करके उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया है 

 बता दें कि भारत की पहली मुस्लिम महिला टीचर थी गूगल द्वारा डूडल बनाकर सम्मान व्यक्त किया है। 

यह वही महिला शिक्षिका है जिसने समाज सुधारक ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई के साथ एकजुट होकर के वर्ष 1884 में स्वदेशी लाइब्रेरी खोली थी, जो कुछ दिन बाद ही लड़कियों-महिलाओं के लिए शिक्षा का पाठशाला बन गया।

 फातिमा शेख का जन्म 9 जनवरी 1831 को महाराष्ट्र के पुणे में हुआ था, जब ज्योतिबा व दंपति परिवार को उनके पिता ने गरीबों, दलितों को शिक्षा देने से नाराज होकर घर से निकाल दिया था तब इसी फातिमा शेख  व उनके भाई उस्मान ने अपने घर में काफी दिनों तक रखा। 

घर में स्वदेशी पुस्तकालय बना अहम शुरुआत

भारत की पहली मुस्लिम शिक्षिका फातिमा शेख ने अपने घर में स्वदेशी पुस्तकालय की स्थापना की थी, उसी पुस्तकालय में फातिमा शेख व फुले दंपत्ति ने समाज के गरीब लोगों को वह मुस्लिम महिलाओं को शिक्षा देने कि काम करती थी।

 फातिमा शेख शिक्षा देने के लिए बच्चों के घर घर से बुलाकर पढ़ाते थे। इस काम में फातिमा और  फुले दंपत्ति का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इसी वजह से वह भारतीय इतिहास में अमर हो गई।

 गूगल डूडल बनाकर जाहिर करता है सम्मान

गूगल हमेशा इतिहास में अच्छे कार्य करबे वालों को उनके प्रति सम्मान व्यक्त करता है। आज भारत की पहली मुस्लिम शिक्षिका फातिमा शेख के प्रति सम्मान व्यक्त किया है, जबकि कल 8 जनवरी को विज्ञानिक स्टीफन हाकिंग की जयंती पर एक एनिमेटेड वीडियो के जरिए श्रद्धांजलि दी थी।