समिति के सचिव राजकुमार पप्पू ने कहा, ठंड के दस्तक के बाद समिति की बैठक में हुआ कम्बल वितरण का निर्णय |
कम्बल का हुआ वितरण, फोटो-Pnp |
चन्दौली। किसान कृषि विकास समिति कैथा और टडिया के तत्वावधान में रविवार को समारोह पूर्वक गरीब परिवार के लोगों को कंबल वितरण किया गया।
समिति के सचिव राजकुमार पप्पू ने कहा कि ठंड के दस्तक तक के बाद समिति की बैठक आयोजित कर यह निर्णय लिया गया कि गरीबों में कंबल वितरण कर ठंड से बचाने का काम किया जाए। इसके तहत हम समिति के लोगों द्वारा कंबल वितरण का कार्यक्रम रखा गया है।
समिति का मूल उद्देश्य गरीबों दबे कुचले लोगों कि मदद करना है। इसके बाद हम लोगों द्वारा 100 गरीबों में कंबल वितरित किया गया है। गरीबों का सेवा करना हम लोगों का परम कर्तव्य है।
इस मौके पर समिति के अध्यक्ष मनीष यादव, पंचम यादव, किशोर यादव,श्याम लाल, सूबेदार यादव, मंजू देवी, नीरजा देवी,सावित्री देवी,श्याम नारायण यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।