नया साल किसानों के संघर्ष का बनेगा गवाह : अजय राय

नया साल किसानों के संघर्ष का बनेगा गवाह : अजय राय

किसान धान खरीद और खाद को लेकर आज सड़क पर हैं। सरकार केवल बयानबाजी कर रही है। यह नया साल संघर्षों का गवाह बनेगा|

किसानों के धरने के समर्थन करते हुए अजय राय, फोटो-Pnp

● मजदूर किसान मंच के राज्य कमेटी सदस्य अजय राय व रामेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में जारी रहेगा आंदोलन|

चन्दौली, नौगढ़। मझगांवा में कई दिनों से सहकारी समिति को बचाने व धान  क्रय केन्द्र को अचानक बंद किये जाने के खिलाफ धरने पर बैठे किसानों के प्रति मजदूर किसान मंच के राज्य कमेटी के सदस्य अजय राय ने समर्थन व्यक्त किया।

 कहा कि जन मुद्दों के संघर्षों का गवाह बनेगा यह नया साल और किसानों के सवालों की अनदेखी करने वाली भाजपा की योगी सरकार की कब्र का गवाह भी बनना तय है। इसके लिए किसानों का आंदोलन जारी रहेगा।

सरकार के प्रति आक्रोश व्यक्त करते किसान, फोटो-Pnp

उन्होंने कहा कि आज साजिश के तहत मझगांवा की सहकारी समिति को बंद किया जा रहा हैं, उससे किसानों को बहुत नुकसान होगा। भाजपा के राज में आज जगह- जगह पर किसान खाद व धान खरीद को लेकर सड़क पर है। 

खाद की कालाबाजारी खुलेआम हो रहीं है। महंगे दर पर किसान खाद खरीद रहें हैं वहीं धान खरीद के सवालों पर सरकार व प्रशासन किसानों को परेशान कर रहे है। 

सरकार व प्रशासन के कभी ऑफलाइन, कभी ऑनलाइन धान खरीद का उसका परिणाम है कि किसानों में अफरातफरी मची है। यहां भाजपा सरकार हर मोर्चा पर फेल हो चुकी है।

किसानों की समस्याओं पर चर्चा, फोटो-Pnp

नौगढ़ क्षेत्र अधिकारियों के लिए चारागाह हो गया है। आवास शौचालय कागज पर है। मानकों के अनरूप सड़क भी नहीं बन रहा है। वन विभाग भी हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी करते हुए लोगों को उजड़ा जा रहा है। 

मझगाईं के पास बने क्रय केन्द्र के बारे में किसानों का आरोप है कि यह क्रय केन्द्र पूरी तरह से कागज पर है और यहां जमकर कमीशन के आधार पर व्यापारी की धान खरीद हो रही हैं। अंगुठा किसानों से लगाया जा रहा है। नौगढ़ बाजार में सहकारी समिति के क्रय केन्द्र पर किसानों का आरोप था कि सरकार कहती है कि हमें केवल पल्लेदारी देनी है, लेकिन कईं तरह से हमसे पैसा लिया जा रहा हैं।सरकार भी धान खरीद व खाद की उपलब्धता पर केवल बयाननबाजी कर रही है।

आईपीएफ नेता रहीमुदीन ने किसानों व आदिवासियों के सवालों पर जन जागरण करने की बात की है। इस मौके पर बलदाऊ याद,नासिर अली, फिरोज, विकास पाण्डेय, संत विलास सिंह,शम्भू नाथ मोर्या, दिनेश सिंह, रणजीत यादव,चन्द्रिका कोल, रामविलास पनिका सहित दर्जन भर किसान रहे।

इधर, आईपीएफ राज्य संयोजक अजय राय ने धरना स्थल से ही जिलाधिकारी से बात कर मझगांवा की समस्या को हल करने व नौगढ़ के धान खरीद की अनियमितता के सवालों को उठाया।

 वही पुलिस प्रशासन द्वारा लोकतांत्रिक व नागरिक अधिकारों की हनन के सवालों पर अपनी बातों को रखते हुए विरोध दर्ज कराया। पनिका जाति को अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी करने की भी मांग की।