कैमूर जिले में माक्स अभियान में बिना माक्स वाले लोगों को समझा-बुझाकर कोरोना वायरस की कहर से बचने के लिए सुझाव भी दिए गए|
सख्ती ज़रूरी है, फोटो- Pnp |
● आम आदमी को समझाते हुए अर्थदंड से भी किया गया दंडित
कैमूर भभुआ। नुआव प्रखंड क्षेत्र में प्रखंड विकास पदाधिकारी रमन सिंह, अंचल पदाधिकारी बद्री प्रसाद गुप्ता, सर्किल इंस्पेक्टर, थाना अध्यक्ष सुमित कुमार सिंह के नेतृत्व में माक्स अभियान चलाया गया।
पीएम मोदी कोविड की स्थिति की आज शाम करेंगे समीक्षा
मास्क के नाम पर आम आदमी से जुर्माना, नेता, मंत्री व अधिकारी खुद नहीं लगाते मास्क ! देखें यह तस्वीर
अभियान में बिना माक्स वाले लोगों को समझा-बुझाकर कोरोनावायरस की कहर से बचने के लिए सुझाव भी दिए गए ।
मास्क चेकिंग अभियान, फोटो-PNP |
बिहार राज्य सरकार के निर्देशानुसार कोरोना वायरस की बढ़ती लोकप्रियता से आम जनजीवन प्रभावित हैं। सभी लोगों को सख्त हिदायत देते हुए माक्स लगाने की अनिवार्यता किया गया है।
स्थानीय प्रशासन ने लोगों को बेवजह सड़कों एवं बाजारों में घूमने फिरने के लिए समझाते बुझाते रहें। कुछ लोगों को न मानने पर अर्थदंड के रूप में शुल्क वसूला गया।
स्थानीय प्रशासन ने सभी लोगों को टीकाकरण केंद्र पर जाकर टीका लगाने के लिए प्रेरित करते रहे। ज्ञात हो कि कैमूर जिला में बड़े पैमाने पर न्याय प्रक्रिया से लेकर आम नागरिकों के बीच कोरोनावायरस की कहर से पीड़ित है। राज्य सरकार जिला प्रशासन को बेवजह घूमने फिरने वालों के प्रति कार्रवाई करने के लिए ठोस निर्णय दिया।