भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर दिल्ली से लखनऊ पहुंची अर्पणा यादव ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव से मिलकर उनसे आशीर्वाद लिया।
अर्पणा यादव ने मुलायम सिंह यादव से मिलकर उनसे लिया आशीर्वाद, Photo_PNP |
लखनऊ। बीते दिनों भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर दिल्ली से लखनऊ पहुंची अर्पणा यादव ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव से मिलकर उनसे आशीर्वाद लिया। सूत्रों के अनुसार अर्पणा यादव ने लखनऊ पहुंचने पर सबसे पहले घर के मुखिया मुलायम सिंह से मिलीं। इस दौरान मुलायम सिंह ने अपनी छोटी बहू को नई सियासी पारी की सफलता के लिए आशीर्वाद भी दिया।
जानकारों का कहना है कि मुलायम परिवार में अर्पणा यादव के बीजेपी ग्रहण करने के बाद अब उन्हें ससुर मुलायम सिंह यादव का आर्शीवाद मिल गया है। अर्पणा ने 19 जनवरी को दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी।
उत्तर प्रदेश के पिछले विधानसभा चुनाव में उन्होंने सपा के टिकट पर लखनऊ कैंट सीट से चुनाव लड़ा था, मगर वह भाजपा प्रत्याशी रीता बहुगुणा जोशी से चुनाव हार गई थी। वहीं यह भी चर्चा है कि जो सपा अर्पणा यादव के बीजेपी ग्रहण करने के बाद खुश होने का बयान जारी की थी अब वही मुलायम सिंह यादव के आशीर्वाद के बाद परेशान नजर आने लगी है।
राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि यह लाइन घुमा फिराकर सपा को 2017 के चुनाव की तरफ बीजेपी ले जाना चाहती है। उस समय शिवपाल यादव- अखिलेश के बीच उभरे विवाद का फायदा उठाईं थी। इस बार बीजेपी अर्पणा यादव को आगे करके राजनीतक फायदा लेना चाहती है| पिछली बार भी शुरू तक शिवपाल यादव यह कहते रहे की उन्हें मुलायम काआशीर्वाद प्राप्त है। वही बात अब भाजपा में रहते हुए अर्पणा यादव दोहराएगी की उन्हें ससुर मुलायम सिंह यादव का आशीर्वाद प्राप्त है।
पूरी खबर के लिए क्लिक करें 👎
लखनऊ। यूपी की सियासत में सबसे बड़ा राजनीतिक परिवार मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अर्पणा यादव ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। इसे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को एक बड़ा झटका माना जा रहा है।
अर्पणा भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के लिए मंगलवार को ही दिल्ली पहुंच गई थीं। आज दिल्ली के पार्टी कार्यालय में यूपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। इससे एक बार फिर मुलायम परिवार में फूट पड़ गई है।
बता दें कि तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए बीजेपी ज्वाइन कर चुकी मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अर्पणा यादव ने पार्टी ज्वाइन करने के बाद भाजपा को धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि मेरे लिए हमेशा राष्ट्र व जनहित सर्वोपरि रहा है। मैं पीएम मोदी के कार्यों व उनकी नीतियों की सदैव प्रसंशक रही हूं।
पढ़ें : आज की ताजा खबरें (Hindi News) पूर्वांचल व आसपास की हर घटनाक्रम पर नजर। Purvanchal News Print यूपी का भरोसेमंद न्यूज़ पोर्टल, जिसका मकसद पूर्वांचल का समग्र विकास और खुशहाली।