करहल विधानसभा सीट से अखिलेश यादव के नामांकन भरने के साथ ही भाजपा ने मोदी सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉक्टर एसपी सिंह बघेल को चुनाव मैदान में उतार दिया है।
लखनऊ/मैनपुरी। यूपी विधानसभा चुनाव 2022, के लिए मैनपुरी जिले के करहल विधानसभा सीट -110 से अखिलेश यादव के सोमवार को नामांकन भरने के साथ ही भाजपा ने मुलायम सिंह के शिष्य व मोदी सरकार के कैबिनेट मंत्री, आगरा के सांसद डॉक्टर एसपी सिंह बघेल को चुनाव मैदान में उतार दिया है |
राजनीतिक विश्लेषक कहते हैं कि मैनपुरी जिले की अब यह करहल विधानसभा सीट पर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा। समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव आज करहल विधानसभा सीट से दोपहर बाद 1:00 बजे मैनपुरी कलेक्ट्रेट परिसर में पर्चा भरा। उनके साथ सपा के थिंकटैंक कहे जाने वाले प्रोफेसर रामगोपाल यादव भी मौजूद थे। अखिलेश सैफई से विजय रथ लेकर नामांकन करने के लिए निकले, रास्ते में उनके समर्थकों का जन सैलाब सड़कों पर आ गया |
केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री व आगरा के सांसद डॉ एस पी सिंह बघेल ने भी पर्चा भरा |
इसी बीच भाजपा ने एक बड़ा दांव खेलते हुए मोदी सरकार के कैबिनेट मंत्री व आगरा के सांसद डॉ एस पी सिंह बघेल जिन्हें मुलायम सिंह का शिष्य भी कहा जाता है उनको चुनाव मैदान में उतार कर अखिलेश यादव के खिलाफ लड़ाई को दिलचस्प बना दिया। आज उन्होंने भी अपना पर्चा भरा।