जिला अधिवक्ता संघ ने एडीजे अष्टम शिव प्रसाद शुक्ला की 31 दिसंबर को पद से सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह आयोजित किया गया|
मां मुंडेश्वरी के तैल चित्र एवं अंग वस्त्र से किया गया सम्मानित, फोटो-PNP |
पूरी खबर पढ़े (Click for News
संघ के अध्यक्ष दिलीप सिंह ने विदाई समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि शुक्ला जी सभी अधिवक्ताओं के साथ एवं न्याय प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालन करने का दायित्व निभाया। विदाई समारोह में भाव विभोर होते हुए एडीजे अष्टम शिव प्रसाद शुक्ला ने कहा कि आप सभी के मदद से न्याय करने में खरा उतरने का कार्य किया। जब से मैं कैमूर में आगमन हुआ है तब से आज तक जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का कार्य किया हूं। आज मुझे यहां से संघ के द्वारा विदाई हो रहा है, ऐसा लगता है कि न्याय के संगत के साथ आप लोग मजबूती से खड़े हैं।
ज्ञात हो कि शिव प्रसाद शुक्ला 1991 ईस्वी से 2000 तक सहायक अभियोजक बिहार के पद पर कार्यरत थे। सत्र 2001 में बिहार न्यायिक सेवा में 25 वहां रैंक पाकर जज बनने का कार्य किया। सत्र 2018 ईस्वी में भभुआ न्यायालय में एसीजेएम प्रथम बन कर न्याय करते रहे उनकी न्याय संगत को देखते हुए उन्हें कैमूर एडीजे अष्टम पद पर साल के अंतिम दौर पर सेवानिवृत्त होने का मौका प्राप्त हुआ।
विदाई समारोह में संघ के संयुक्त सचिव मंटू पांडे, उपाध्यक्ष अनिल कुमार, अजीत कुमार, जितेंद्र त्रिपाठी, मंगलेश्वर सिंह, गिरीश श्रीवास्तव, शीला निधि, मुन्ना जी पांडे, लक्ष्मीकांत तिवारी, गोपाल चौबे, शशि कांत पांडे, मनीष ओझा, श्याम बिहारी प्रसाद सहित कई कार्यकारी सदस्य सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
विदाई समारोह की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष दिलीप सिंह एवं संचालन महासचिव ओमप्रकाश ने किया। जिला अधिवक्ता कार्यकारी संघ के द्वारा सेवानिवृत्त दंडाधिकारी शिव प्रसाद शुक्ला को मां मुंडेश्वरी के तैल चित्र एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।