रामगढ़ प्रखंड के ग्राम पंचायत सिझुआ अंतर्गत ग्राम ठकुरा में संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने तोड़ डाला।
आंबेकर की प्रतिमा तोड़े डाले अराजक तत्व, फ़ोटो-PNP |
भभुआ .जिले के रामगढ़ प्रखंड के ग्राम पंचायत सिझुआ अंतर्गत ग्राम ठकुरा में संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने तोड़ डाला। इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
बताया जाता है कि रात्रि 10:00 बजे असामाजिक तत्वों ने प्रतिमा को तहस-नहस कर दिया ।जिला प्रशासन ने अपराधियों को धर पकड़ के आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने बताया कि असामाजिक तत्वों द्वारा दलितों के मसीहा कहे जाने वाले संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की अनावश्यक रूप से उनकी मूर्ति को धारदार हथियारों द्वारा हाथ को काटकर अलग कर दिया गया।
आक्रोश व्यक्त करते ग्रामीण, फोटो-PNP |
जिनमें संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति तोड़े जाने से संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को मानने वाले के बीच संतोष कुमार बिरजू, अर्जुन, कन्हैया, भिखारी ,रामप्रवेश, शशिकांत, क्षेत्र के नव निर्वाचित मुखिया, रामगढ़ के प्रमुख आदि लोंगों में भारी पैमाने पर आक्रोश है।