मोहनियाँ विधायक संगीता देवी ने श्रद्धांजलि अर्पित की, ब्रह्म भोज का हुआ आयोजन

मोहनियाँ विधायक संगीता देवी ने श्रद्धांजलि अर्पित की, ब्रह्म भोज का हुआ आयोजन

घटांव पंचायत अंतर्गत फाखराबाद निवासी मोहन प्रसाद केसरी के माता सावित्री कुँअर का निधन 4 जनवरी 2022 को वृद्धावस्था लगभग 75 बरस की उम्र में हो गया था।


मोहनियाँ विधानसभा विधायक संगीता देवी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए, Photo- PNP

कैमूर,कुदरा। प्रखंड के घटांव पंचायत अंतर्गत फाखराबाद निवासी मोहन प्रसाद केसरी के माता सावित्री कुँअर का निधन 4 जनवरी 2022 को वृद्धावस्था लगभग 75 बरस की उम्र में हो गया। जिससे कि समस्त परिवार शोकाकुल हो गया। सावित्री कुँअर बहुत ही नेक दिल की महीला थी, जिसके वजह से परिवार ही नहीं गांव और समाज भी शोकाकुल हो गया।

 15 जनवरी 2022 दिन शनिवार को सावित्री कुँअर का द्वादश मनाया गया। जिसमें उनके परिवारिक सदस्य मोहन प्रसाद केसरी, नारद प्रसाद केसरी, परशुराम प्रसाद केसरी, पप्पू प्रसाद केसरी, राजेश प्रसाद केसरी द्वारा ब्रह्म भोज एवं भंडारा का आयोजन किया गया। जिसमें की मोहनियाँ विधानसभा विधायक संगीता देवी के साथ ही सम्मानित विप्र बंधु श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ब्रह्म भोज में सम्मिलित हुए। उक्त अवसर पर पंचायत के मुखिया श्री भगवान पासवान, सरपंच पप्पू रावत, उप मुखिया बेचन साह के साथ ही सभी वार्डों के वार्ड सदस्य एवं पंच सदस्य सम्मिलित हुए।
पढ़ें : आज की ताजा खबरें (Hindi News) पूर्वांचल व आसपास की हर घटनाक्रम पर नजर। Purvanchal News Print यूपी का भरोसेमंद न्यूज़ पोर्टल, जिसका मकसद पूर्वांचल का समग्र विकास और खुशहाली।