पीएम मोदी के सुरक्षा में चूक का आक्रोश चन्दौली पहुंचा, भाजपाइयों ने पंजाब सरकार का किया पुतला दहन

पीएम मोदी के सुरक्षा में चूक का आक्रोश चन्दौली पहुंचा, भाजपाइयों ने पंजाब सरकार का किया पुतला दहन

PM मोदी के सुरक्षा में चूक का आक्रोश केंद्रीय मंत्री के संसदीय क्षेत्र चन्दौली तक पहुंच गई। सकलडीहा में भाजपाइयों ने पंजाब सरकार का पुतला दहन किया।

सकलडीहा में पंजाब सरकार का पुतला दहन करते भाजपाई, फोटो-
पूरी खबर पढ़े (Click for News)

चन्दौली, सकलडीहा। पंजाब में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सुरक्षा में चूक को लेकर देश के लोगों में आक्रोश है । यह आक्रोश केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय के संसदीय क्षेत्र तक पहुंच गई।

आज बृहस्पतिवार को भाजपा नेता कृष्णानंद पांडेय के नेतृत्व में सकलडीहा-अलीनगर तिराहे पर पंजाब के मुख्यमंत्री का पुतला दहन करके विरोध प्रदर्शन किया गया |


इस दौरान पंजाब सरकार और कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की गई। भाजपा नेता केएन पांडे नेआरोप लगाया कि प्रधानमंत्री के सुरक्षा में भारी चूक पंजाब सरकार की साजिश है। यह पूरी तरह से देश में आतंकवाद और दंगा कराने की पूर्व प्लानिंग थी। 

Also Read: साजिश या सियासत: पंजाब में PM मोदी के सुरक्षा में चूक के मामले में उबाल !

Also Read: चन्नी को थैंक्स कहना-" मैं भटिंडा एयरपोर्ट पर जिंदा वापस लौट पाया" आखिर मोदी ने ये क्यों कहा ?

भाजपा नेताओं और पूर्व सैनिक कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने केंद्र के गृह मंत्री से पंजाब सरकार के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए नारेबाजी की। कस्बा में भ्रमण करते हुए जुलूस निकालने के बाद अंत में सकलडीहा अली नगर चौराहे पर पंजाब के मुख्यमंत्री का पुतला फूंक कर  विरोध प्रदर्शन किया। 

इस मौके पर रामअधार गुप्त, सत्यप्रकाश, कमला पांडे, गोपाल सिंह, आनंद पांडे, राकेश पांडे, मंटू, संतोष बिंद, मुरारी राजभर, कैप्टन विनोद उपाध्याय, अनिल ओझा, संतोष, महेंद्र गुप्ता, मुनीलाल राजभर आदि मौजूद रहे।