समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष यादव उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मैनपुरी जनपद के चुनाव प्रभारी नियुक्त

समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष यादव उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मैनपुरी जनपद के चुनाव प्रभारी नियुक्त

समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष यादव को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मैनपुरी जनपद का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है |

चंदौली के युवा नेता व समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष यादव, Photo-PNP 

लखनऊ उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का पारा जैसे-जैसे चढ़ता जा रहा है। प्रदेश नेतृत्व कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपने का काम कर रही है। चंदौली जनपद के युवा नेता व समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष यादव को पार्टी के निर्देश पर मैनपुरी जनपद का चुनाव प्रभारी बनाकर भेजा गया है। संतोष यादव ने बताया कि मैनपुरी में कुल 4 विधानसभा है। 

विधानसभावार कार्यकर्ताओं की समीक्षा कर इसकी रिपोर्ट पार्टी कार्यालय को देनी है। दिलचस्प यह है कि मैनपुरी में ही करहल विधानसभा है। जहां से राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव खुद चुनाव मैदान में ताल ठोक रहे हैं। इसके साथ ही पार्टी के नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए भी निर्देशित किया गया है।

पढ़ें : आज की ताजा खबरें (Hindi News) पूर्वांचल व आसपास की हर घटनाक्रम पर नजर। Purvanchal News Print यूपी का भरोसेमंद न्यूज़ पोर्टल, जिसका मकसद पूर्वांचल का समग्र विकास और खुशहाली।