सोमवार की सुबह घना कोहरा के चलते एक पिकअप वाहन पेड़ से जा टकराई| इस दुर्घटना में आधा दर्जन लोग घायल हो गए |
सांकेतिक फोटो |
बक्सर (चौसा) / गहमर( गाज़ीपुर) | सर्द मौसम में अभी तक जिस-जिस दिन कुंहासा छाया रहा। उस दिन जिले में सड़क दुर्घटनाएं होती रही। जिसमे कई लोगों की जान चली गई। तो वही कई लोग गंभीर हालत में इलाजरत है। सोमवार की सुबह घना कोहरा के चलते एक पिकअप वाहन पेड़ से जा टकराई।
इस दुर्घटना में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जिनका इलाज सदर अस्पताल में किया गया। हालांकि, यह दुर्घटना यूपी के क्षेत्र में गहमर थाने के करहिया के पास हुई लेकिन, चालक समेत सवार सभी मुफस्सिल थाने के नरबतपुर गांव के मछुवारे थे।
बताया जाता है कि प्रतिदिन की तरह नरबतपुर के रहने वाले धनजी चौधरी, सूरज चौधरी, बेचन चौधरी, भीम चौधरी, नकूल चौधरी व गोलू चौधरी सुबह-सुबह पिकअप पर सवार हो यूपी के गहमर क्षेत्र में मछली मारने हेतु जाते थे। जहा सोमवार की सुबह जाल लेकर मछली मारने भदौरा जा रहे थे |
यकायक, करहिया गांव के समीप तीखा मोड़ के पास अचानक कोहरे की धुंध छा गया। जिससे आगे का रास्ता साफ नही दिख पाया। जबतक लोग सम्भलते, सड़क के बगल में पेड़ से पिकअप टकरा गई। जिससे चालक समेत सभी सवार मछुवारों को हल्की चोट आई। हालांकि, चालक धनजी चौधरी का सर फट गया।
आनन-फानन में सभी लोग पिकअप लेकर चौसा आये, जहा से चालक को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, वही घायल चालक की प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।