केंद्रीय मंत्री और चंदौली के सांसद डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें दिल्ली के यशोदा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
दिल्ली के यशोदा हॉस्पिटल में भर्ती चन्दौली सांसद, फोटो-Pnp |
चंदौली । केंद्रीय मंत्री और चंदौली के सांसद डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय कोरोना के चपेट आ गए हैं। श्री पांडेय के गिरते हुए ऑक्सीजन लेवल देखते हुए दिल्ली के कौशांबी इलाके में स्थित यशोदा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
खबर है कि जांच में उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चंदौली जिले में आज महेंद्र पांडेय को जिला मुख्यालय पर रेलवे ओवरब्रिज का शुभारंभ करना था।
इसके साथ ही धानापुर विकास खंड अंतर्गत कराये गए विकास कार्यों का लोकार्पण भी करना था, लेकिन अपने खराब स्वास्थ्य और गिरते ऑक्सीजन लेवल के कारण वे चंदौली नहीं आ सके. उन्होंने जिले की जनता को अस्पताल से ही मोबाइल फोन के जरिए संबोधित किया है।उनके प्रतिनिधि ने कैबिनेट मंत्री डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की है।