उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बुधवार को कांग्रेस ने घोषणा पत्र में कहा - यूपी में हमारी सरकार बनने के 10 दिन के अंदर ही किसानों का कर्ज माफ करेंगें|
पार्टी का घोषणा पत्र उन्नति विधान जारी , Photo-PNP |
● कांग्रेस महासचिव व यूपी के प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश चुनाव-2022 के लिए जारी किया पार्टी का घोषणा पत्र उन्नति विधान|
Click for full news
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बुधवार को कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया। घोषणा पत्र में कहा - यूपी में हमारी सरकार बनने के 10 दिन के अंदर ही किसानों का कर्ज माफ करेंगें
कांग्रेस महासचिव व यूपी के प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश चुनाव-2022 के लिए पार्टी का घोषणा पत्र उन्नति विधान जारी किया। श्री गांधी ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि यूपी में हमारी सरकार बनने के 10 दिन के अंदर ही किसानों के कर्जों को माफ़ कर दिया जायेगा। घोषणा पत्र में बिजली बिल माफ करने के अलावा कोरोना काल में प्रभावित परिवारों को 25,000 रुपये दिए जाने की भी बातें कही गई है। प्रियंका गांधी ने कहा कि हम प्रदेशभर में 20 लाख सरकारी नौकरियां देंगे। कांग्रेस ने इस घोषणा पत्र को उन्नति विधान जन पत्र नाम दिया है।
बता दें कि इससे पहले प्रियंका गांधी ने भाजपा के घोषणा पत्र पर सवाल उठाते हुए उसे धोखा पत्र कहा था। उन्होंने एक ट्वीट में लिखा था कि- “भाजपा को अपने “घोषणा पत्र” का नाम धोखा पत्र रखना चाहिए। उन्होंने यह भी लिखा कि 70 सालों की रट लगाने वाली भाजपा 5 सालों में अपने घोषणापत्र के 1/4 वादे भी नहीं पूरे कर पाई।” प्रियंका गांधी ने आगे लिखा कि इस सरकार ने न तो 5 सालों के काम का हिसाब दिया, और न ही इसके पास भविष्य निर्माण का कोई विजन है। इसलिए कांग्रेस की प्रतिज्ञाओं को कॉपी करके अपना काम चला रही है।