चन्दौली में सभी तैयारियां पूर्ण, 10 फरवरी 2022 से नामांकन प्रक्रिया होगी शुरू
Harvansh Purvanchali2/09/2022 06:00:00 pm
डीएम संजीव सिंह ने बताया कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के दृष्टिगत 10 फरवरी 2022 से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। नामांकन से संबंधित सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है|
● 10 फरवरी 2022 से नामांकन प्रक्रिया होगी शुरू, डीएम संजीव सिंह ने कहा कि सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी हैं|
चन्दौली। जनपद की चारों विधानसभाओं के लिए कलेक्ट्रेट में नामांकन की व्यवस्था की गई है। नामांकन से संबंधित सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।