चौसा में आयोजित किसान गोष्ठी में मत्स्य, पशुपालन से लेकर जल-जीवन हरियाली व वैज्ञानिक खेती पर चर्चा

चौसा में आयोजित किसान गोष्ठी में मत्स्य, पशुपालन से लेकर जल-जीवन हरियाली व वैज्ञानिक खेती पर चर्चा

 चौसा में आयोजित किसान गोष्ठी में मत्स्य, पशुपालन से लेकर जल-जीवन हरियाली व वैज्ञानिक खेती पर चर्चा की गई| 

किसान गोष्ठी का आयोजन 

किसान गोष्ठी में वैज्ञानिक तरीके से खेती से किसानों को किया गया जागरूक

 पूर्वान्चल न्यूज़ प्रिंट,चौसा (बक्सर)। चौसा ई किसान भवन परिसर आत्मा के तत्वावधान में सोमवार को किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड किसान सूचना सलाहकार समितिआत्मा चौसा के अध्यक्ष धर्मेंद्र राय के द्वारा किया गया। 
इस गोष्ठी में कृषि वैज्ञानिकों ने वैज्ञानिक तरीके खेती पर जोर देते किसानों को जागरूक किया गया।  और साथ ही मत्स्य पालन, पशुपालन व जल जीवन हरियाली से सम्बंधित जानकारी दी गई। वैज्ञानिक डॉक्टर देवकरण, डॉक्टर मन्धाता सिंह व राधेश्याम सिंह ने कहा अब कृषि केवल एक ही किस्म के फसल आधारित नही रह गई है। इस आधुनिकता के तहत प्रतिदिन कृषि क्षेत्र में प्रयोग हो रहे है। 
जहा वैज्ञानिक तरीके से लोग मिश्रित खेती के साथ जैविक खेती कर रहे। जिससे जहा उपज भी अच्छी   हो रही वही रसायन प्रयोग के बिना रोग मुक्त फसल उत्पादन किया जाता है। वही प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी संदीप कुमार गुप्ता ने पशुपालन से संबंधित जानकारी दी गई। इसके अलावा मत्स्य पालन व जल-जीवन, हरियाली योजना की भी जानकारी दी गई।इस गोष्ठी का सफल संचालन प्रभारी प्रखंड तकनीकी प्रबंधक  विपिन कुमार शर्मा द्वारा किया गया।  इस मौके पर तकनीकी सहायक प्रबन्धक धर्मेंद्र कुमार सिंह,अखिलेश पांडे, संतोष कुमार प्रियदर्शी, अनिल कुमार, मनोज कुमार, विनय शंकर ओझा, रहीम भारती, किसान सलाहकार के अलावा  हितार्थ संघ के अध्यक्ष विक्रम सिंह, प्रभावती देवी, रामाशंकर राम, हरेराम चौबे,आदि सैकड़ों किसानों ने भाग लिया।
Purvanchal News Print  की यह खबर आपको को कैसी लगी, कमेंट बॉक्स में अवश्य बताएं.खबर टॉपिक को अपना सुझाव दें.