शत्-प्रतिशत मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने को चलाया जागरूकता अभियान

शत्-प्रतिशत मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने को चलाया जागरूकता अभियान

7 मार्च को होने वाले चुनाव में शत्-प्रतिशत मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने बृहत्तर पर मतदान जागरूकता अभियान का आगाज किया गया है |

डॉ सरिता मौर्य महिला स्वीपआईकन के द्वारा चलाया जा रहा मतदाता जागरूकता

चंदौली। आगामी 7 मार्च को होने वाले चुनाव में शत्-प्रतिशत मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने बृहत्तर पर मतदान जागरूकता अभियान का आगाज किया गया है।

 शत्-प्रतिशत मतदान को पूर्ण करने के लिए डीसी, नोडल अधिकारियों के निर्देशानुसार डॉ सरिता मौर्य महिला स्वीपआईकन के द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

सकलडीहा के आदर्श इंटर कॉलेज माटीगांव के संकुल प्रभारी लालव्रत यादव,आदर्श इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विवेक कुमार के सहयोग से गांव में रैली निकाल कर डोर-टू-डोर ग्रामीण इलाकों में संपर्क किया गया। मतदान के फायदे,मतदान करने का तरीका,ग्रामीणों के दरवाजे- दरवाजे जाकर बताया,सरल भाषा में समझाया गया। 

बच्चों द्वारा नुक्कड़ नाटक,स्काउट- ताली,स्वागत-ताली,चित्र लेखन विधि से ग्रामीणों का ध्यान आकृष्ट कराया गया, साथ ही साथ स्लोगन,संगीत के माध्यम से राहगीरों को बताया वह समझाया गया। नुक्कड़ नाटक में प्रतिभाग करने वाली छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। 

इस दौरान विकल्प कुमार जायसवाल, कविता जायसवाल, कुलदीप चौधरी, मनोज कुमार सिंह, विनीत कुमार,संतोष कुमार,धर्मेंद्र कुमार,सीमा कौशल,जयप्रदा सिंह,संजय कुमार, प्रियंका, उमेश कुमार यादव, बबीता, मनीष,बलवंत,कंचन लता, दिनेश, यादव मीरा देवी,राजेश कुमार यादव, सुनील कुमार सिंह,शिव प्रकाश सरोज,सत्य प्रकाश सिंह,संतोष तिवारी, बबीता,प्रमोद कुमार सिंह, ऋषिकेश सिंह,शमशेर बहादुर सिंह,चंदेश्वर सिंह, रामाशीष सिंह,संजीव कुमार सिंह,भरत सिंह,विकास, सुभाष कुमार,अनिरुद्ध सिंह, डॉ सविता,माला,रामेश्वर मौर्य, अनिल मौर्य,बीएलओ आगनबाड़ी कार्यकर्ती आशा एवं ग्रामीण आजीविका मिशन के महिलाएं उपस्थित रहीं।