भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर दर्जनों मुस्लिम समुदाय के पुरुष व महिलाओं ने अपने नेता को जीत को सेहरा बांधने का संकल्प लिया |
रामपुर के मुस्लिम बस्ती में सैयदराजा भाजपा विधायक सुशील सिंह |
चंदौली, धीना। नरवन के रामपुर गांव में रविवार को मुस्लिम समुदाय ने भाजपा सैयदराजा विधायक सुशील सिंह का भव्य स्वागत किया। मौके पर भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर दर्जनों मुस्लिम समुदाय के पुरुषों व महिलाओं ने अपने नेता को जीत को सेहरा बांधने का संकल्प लिया। वही सरकार के कार्यो की सराहना करते हुए चुनाव में पूरा मदद करने का भरोसा दिया |
सैयदराजा विधानसभा के रामपुर गांव के मुस्लिम बस्ती में आयोजित जनचौपाल में सैयदराजा भाजपा विधायक सुशील सिंह ने कहा कि भाजपा सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का काम करती है।जबकि विपक्षीअपना हित रखने में काम रखते है।देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश हित में काम करते हुए तीन तलाक सहित कई महत्वपूर्ण कार्य किया।आज देश व प्रदेश में तेजी से विकास की लकीर खींची जा रही है।
इस खबर को पढ़ें:-
बीजेपी सरकार के कार्यों को मुसलमानों ने सराहा, सुशील सिंह का किया भव्य स्वागत
नरवन के रामपुर के मुस्लिम विधायक सुशील सिंह को देंगे अपना समर्थन
पार्टी गांवो के विकास को मूल एजेंडा मानने का काम करती है।आपके हर सुख दुख में शामिल होने का कार्य करता रहूंगा।सैयदराजा विधानसभा को विकास की ओर ले जाने का काम किया गया है।आज किसानों, व्यापारियों, मुस्लिम समुदाय, छात्रों, मजदूर सबको सम्मान देने का काम किया जा रहा है।
पार्टी सबका साथ सबका विकास के नारे को मजबूत करने का काम कर रही है। गांवो में मूलभूत समस्याओं को दूर करने का काम किया जा रहा है। इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष संतोष बिन्द, जगदीश सिंह, अयूब अंसारी, इस्तियाक अंसारी, हसन अंसारी, जलालुद्दीन, बरकत अली, मंजूर अंसारी, वाहिद अली, रुखसाना बेगम, ताहिरा बेगम, नुरजन्हा बेगम आदि रहे।