राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत बीते चौबीस घंटों में 61 लाख से अधिक टीके लगाए गए। वहीं लोंगों के स्वस्थ होने की वर्तमान दर 94.60 प्रतिशत है|
नई दिल्ली। राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 166.68 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं। जबकि बीते चौबीस घंटों में 61 लाख से अधिक टीके लगाए गए। वहीं लोंगों के स्वस्थ होने की वर्तमान दर 94.60 प्रतिशत है।
केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय ने जारी विज्ञप्ति में बताया है कि पिछले 24 घंटों में 1,67,059 नए मामले सामने आए हैं। इस प्रकार भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या 17,43,059 है। जबकि साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर 15.25 प्रतिशत है।
पिछले 24 घंटों में 2,54,076 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,92,30,198 हो गई है। इस प्रकार भारत में स्वस्थ होने की दर 94.60 प्रतिशत है।
●पिछले 24 घंटे में 1,67,059 नए मरीज सामने आए हैं।●वर्तमान में 17,43,059 सक्रिय रोगी हैं।●वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 4.20 प्रतिशत हैं।●पिछले 24 घंटों में कुल 14,28,672 जांच की गई हैं।●भारत ने अब तक कुल 73.06 करोड़ (73,06,97,193) जांच की गई हैं।
देश भर में जांच क्षमता को बढ़ाया गया है, साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 15.25 प्रतिशत है। दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 11.69
प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 2,54,076 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,92,30,198 हो गई है।