पुलिस ने एक सनसनीखेज खुलासा किया है। एक युवती को 6 साल से बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया जाता रहा। उसे अच्छी शिक्षा दिलाने का झांसा देकर यहां लाया गया था |
सांकेतिक तस्वीर |
लखनऊ। यूपी की राजधानी पुलिस ने एक सनसनीखेज खुलासा किया है। एक युवती को 6 साल से बंधक बनाकर उसके साथ रेप किया जाता रहा। उसे अच्छी शिक्षा दिलाने का झांसा देकर यहां लाया गया था। पुलिस ने महिला को सकुशल बरामद कर लिया है।
22 वर्षीय पीड़ित युवती को 2 साल का बच्चा भी है।बताया जाता है कि इस मामले का खुलासा उस समय हुआ जब फेक मार्कसीट बनाने के आरोपी मनीष को अमीनाबाद की पुलिस ने गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसकी निशानदेही पर ठाकुरगंज पुलिस ने छापेमारी करके युवती को बरामद किया गया।
पुलिस को आशंका है कि ऐसी और भी महिलाएं हो सकती हैं। जब पुलिस अधिकारियों ने महिला से बात की तो उसका दर्द सुनकर सभी सन्न रह गए। पीड़ित युवती के साथ मुताबिक कई बार उसके साथ रेप भी हुए हैं। युवती को बहका फुसलाकर अच्छी पढ़ाई का लालच देकर मध्य प्रदेश से यहां लाया गया था। पीड़िता को साल 2015 में मध्य प्रदेश से लखनऊ लाया था।
पीड़िता के मुताबिक उसे ब्लैकमेल करने की मकसद से आरोपी ने वॉशरूम में एक सीसीटीवी कैमरा भी लगा रखा था। पुलिस ने बताया कि पीड़िता के परिजनों से संपर्क कर लिया गया है। परिवार वाले जल्द लखनऊ पहुंच सकते हैं। वहीं अब इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई पूरी कर ली है. अब जल्द ही पीड़िता का मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज करनेकी तैयारी चल रही है।