सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी से घोषित प्रत्याशी देवेंद्र प्रताप मुन्ना सिंह ने सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया |
नामांकन पत्र दाखिल करते हुए देवेंद्र प्रताप मुन्ना सिंह |
चंदौली। सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी से घोषित प्रत्याशी देवेंद्र प्रताप मुन्ना सिंह ने सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना के पर्चा दाखिल करके जब वे कक्ष से बाहर निकले तो समर्थन में कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। उनके नामांकन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का काफी लम्बा गाड़ियों का काफिला देखने को मिला।
इस काफिले के साथ कांग्रेस नेता सरिता पटेल प्रदेश महासचिव,अरुण द्विवेदी जिला महासचिव चल रहे थे, उनके साथ हजारों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए उनका माल्यार्पण करके जोरदार स्वागत किया। वहां नगाड़े के थाप पर कांग्रेसी कार्यकर्ता नाचते गाते हुये नामांकन स्थल पर पहुंचे थे। कांग्रेस प्रत्यशी नामांकन करने के बाद सकलडीहा रेलवे स्टेशन स्थित बाबा कालेश्वर नाथ तथा बाबा डंगरिया का दर्शन करने के उपरांत सकलडीहा बाजार होते हुए बाबा कीनाराम का दर्शन करने पहुंचे।
Also Read:कांग्रेस पार्टी के सकलडीहा विधान सभा के घोषित प्रत्याशी देवेंद्र सिंह मुन्ना आज करेंगे नामांकन
कांग्रेस पार्टी के सकलडीहा विधान सभा क्षेत्र से के घोषित प्रत्याशी देवेंद्र सिंह उर्फ मुन्ना सोमवार को पर्चा भरेंगे। इनके नामांकन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है।
कांग्रेस नेता डॉ उदय कुमार राय ने बताया कि सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र के पार्टी के घोषित प्रत्याशी देवेंद्र मुन्ना आज अपना नामांकन करेंगे। सकलडीहा की जनता उनकी ओर काफी उम्मीदों के साथ देख रही है। आने वाले 7 मार्च के मतदान के दिन कांग्रेस प्रत्याशी की जीत के लिए ईवीएम का बटन दबाने को तैयार बैठी है। श्री राय ने बताया कि नामांकन के बाद वे सीधे बाबा कीनाराम स्थल पहुंचकर दर्शन पूजन कर उनसे जीत का आशीर्वाद लेंगे। उन्होंने बताया कि इस बार चुनाव में सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी की जीत पक्की है। वोटर सबको अपना- अपना मत देकर देख चुके हैं और अबकी बार देवेंद्र सिंह मुन्ना शुक्ला को विधायक बनाएंगे, ऐसा ही यहां का आम आदमी चाहता है।चंदौली की खबरें ये भी पढ़ें -:
●नरवन के रामपुर में मुस्लिमों ने विधायक सुशील सिंह का किया समर्थन
●चाइनीज मांझा की चपेट में आने से यूपी बड़ौदा ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक घायल
●शत्-प्रतिशत मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने को चलाया जागरूकता अभियान