UP Election 2022: आज शाम 6 बजे थम जाएगा तीसरे चरण के चुनाव का प्रचार अभियान

UP Election 2022: आज शाम 6 बजे थम जाएगा तीसरे चरण के चुनाव का प्रचार अभियान

यूपी इलेक्शन 2022 के चुनाव को लेकर आज शुक्रवार को शाम 6 बजे चुनाव प्रचार अभियान थम जाएगा। तीसरे चरण के लिए 20 फरवरी को वोट डाले जाएंगे |
सांकेतिक फोटो
Purvanchal News Print,लखनऊ यूपी इलेक्शन 2022 के चुनाव को लेकर आज शुक्रवार को शाम 6 बजे चुनाव प्रचार अभियान थम जाएगा। तीसरे चरण के लिए 20 फरवरी को मतदान होना है।

 बता दें कि यूपी में 7 चरणों में मतदान हो रहे हैं। अब तक दो चरण के मतदान हो चुके हैं और तीसरे चरण में कुल 16 जिलों की 59 विधानसभा सीटों पर 20 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। इस चरण में 2.15 करोड़ वोटर हैं, जो 627 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। 

चुनाव आयोग की 5 जनवरी को प्रकाशित मतदाता सूची के अनुसार इन सभी सीटों के लिए दो करोड़ 15 लाख 75 हजार 430  मतदाता हैं। इनमें एक करोड़ 16 लाख 12 हजार 10 पुरुष मतदाता हैं। जबकि 99 लाख 62 हजार 324 महिला मतदाताओं के अलावा जेंडर मतदाताओं की संख्या 1096 शामिल है।
👉Purvanchal News Print की यह खबर आपको को कैसी लगी, कमेंट बॉक्स में अवश्य बताएं.खबर टॉपिक को अपना सुझाव दें.