मैनपुरी के करहल में सपा प्रत्याशी और अपने बेटे अखिलेश यादव के लिए प्रचार में उतरे मुलायम सिंह ने सत्ताधारी भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। |

मैनपुरी की करहल सीट पर चुनाव प्रचार में
● करहल में भाषण के दौरान अखिलेश का नाम ही भूल गए नेता जी
Purvanchal News Print,लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव 2022 के दो चरण पूरे हो गए है। तीसरे चरण का मतदान 20 फरवरी को होग। इस चरण में 16 जिलों की 59 विधान सभा सीटों पर मतदान होना है। इसी कड़ी में आज गुरुवार को सपा सरंक्षक मुलायम सिंह यादव मैनपुरी की करहल सीट पर अपने बेटे अखिलेश यादव के लिए चुनाव प्रचार के लिए गए हुए थे, यहां काफी भीड़ इकठ्ठी थी।
मैनपुरी के करहल में सपा प्रत्याशी और अपने बेटे अखिलेश यादव के लिए प्रचार में उतरे मुलायम सिंह ने सत्ताधारी भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। लेकिन इस चुनावी रैली में सपा सरंक्षक मुलायम सिंह यादव एक भूल कर बैठे, जिसकी चर्चा हो रही है। लोग सोशल मिडिया पर तरह-तरह की बातें कर रहे है। दरअसल हुआ यह कि प्रचार के दौरान नेता जी अखिलेश का नाम ही भूल गए ,तभी समय रहते ही सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने उन्हें तुरंत ही नाम याद दिलाया और बताया कि यहाँ से अखिलेश ही प्रत्याशी है।
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अजीब प्रतिक्रिया आ रही है। लोग प्रतिक्रिया एक तरफ जहां लोगों ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आड़े हांथों लिया है तो वहीं दूसरी ओर सपा संरक्षक को मुलायम सिंह यादव को आराम करने की सलाह दे डाली है। सोशल मीडिया पर मनोज, राकेश, सतीश आदि यूजर ने लिखा, मुलायम सिंह यादव जी अस्वस्थ है, सांस इनकी फूल रही है लेकिन विडम्बना देखिये की इनके पुत्र अखिलेश इस बात को दरकिनार करते हुए इनको मंच पर खड़ा कर दिए भाषण के लिए।
Purvanchal News Print,की यह खबर आपको को कैसी लगी, कमेंट बॉक्स में अवश्य बताएं.खबर टॉपिक को अपना सुझाव दें.