UP : शराब के नशे में पति ने पत्नी की नाक काट दी, महिला अस्पताल में भर्ती

UP : शराब के नशे में पति ने पत्नी की नाक काट दी, महिला अस्पताल में भर्ती

यूपी के सीतापुर के नरोत्तम नगर मोहल्ले में शराब के नशे में पति ने पत्नी की नाक काट दी है | घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिधौली में भर्ती  कराया गया है |

घायल पत्नी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिधौली में भर्ती

Click for full news

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर से एक बड़ी खबर है। नरोत्तम नगर मोहल्ले में शुक्रवार रात शराब के नशे में पति का पत्नी से किसी बात को लेकर आपस में विवाद हो गया|  यह विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने पत्नी से गाली-गलौज के बाद फिर मारपीट कर लिया। इसके बाद भी वह नहीं रुका । फिर उसने गुस्से में  पत्नी की नाक को मुंह से काट लिया | लोगों का कहना है कि महिला का पति सिपाही है और अभी उसकी रायबरेली में ट्रेनिंग चल रही है।

घायल पत्नी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिधौली में भर्ती

इस घटना की सूचना मिलने पर पहुंची सिधौली थाने की पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर थाने ले गयी। साथ ही घायल पत्नी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिधौली में भर्ती करा दिया गया है। जहां उसका इलाज हो रहा है। पीड़ित महिला कोमल ने  बताया कि उसकी शादी सिधौली थाना क्षेत्र के नरोत्तम नगर मोहल्ले निवासी वीरेंद्र कुमार के साथ हुई है। शुक्रवार की रात्रि करीब 9:00 बजे की बात है। वह घर पर काम कर रही थी। इसी दौरान पति वीरेंद्र आ गया। वह शराब के नशे में था। घर पर वह किसी बात को लेकर विवाद करने लगा। उसके बाद उसने गुस्से में आकर उसने मुंह मेरी नाक  काट दी।