पिछ्ले तीन दिनों में राज्य के औसत न्यूनतम और अधिकतम तापमान के बीच का अंतर तेजी से कम होने की उम्मीद है , इससे गर्मी बढ़ सकती है |
सांकेतिक फोटो, फोटो- pnp |
पटना \ बक्सर। पछुआ हवा के प्रभाव से गर्मी नहीं सता रही है। पूरे राज्य में 12 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाएं थोड़ी राहत दे रही है। लेकिन पिछ्ले तीन दिनों में राज्य के औसत न्यूनतम और अधिकतम तापमान के बीच का अंतर तेजी से कम होने की उम्मीद है , इससे गर्मी बढ़ सकती है। है।
बक्सर में गर्मी का सबसे अधिक प्रभाव, तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज
मौसम विभाग के मुताबिक 24 घंटे में बक्सर सबसे अधिक गर्म रहा है। आसमान पूरी तरह से साफ रहने से मौसम भी शुष्क रहा। वहीं इस दौरान सबसे कम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस गया जिले का दर्ज किय गया। जबकि पूरे राज्य का औसत न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री के बीच रहा वहीं राज्य में बक्सर का सबसे अधिक तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
राज्य का औसत अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक 14 मार्च तक बिहार का औसत अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच होने का पूर्वानुमान है।
खबर है कि 24 घंटे के दौरान राज्य का औसत न्यूनतम तापमान जहां 15 से 17 डिग्री के आस पास रहा वहीं औसत अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इस दौरान बक्सर का तापमान सबसे अधिक और गया का सबसे कम पाया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि 5 दिनों में पछुआ हवा का प्रवाह कम होने के बाद गर्मी का असर दिखाई पड़ेगा।
ऐसे बदल रहा मौसम का मिजाज
मौसम विभाग के मुताबिक पूरे राज्य में पछुआ एवं उत्तर पछुआ हवा का प्रवाह जारी है। सतह से 1.5 किलो मीटर ऊपर तक इसका प्रभाव देखा जा रहा है। पूरे राज्य में 12 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवा के कारण अगले 5 दिनों तक मौसम पूरी तरह से शुष्क बना रहेगा। इस दौरान आसमान भी पूरी तरह से साफ बना रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 3 दिनों तक रात और दिन के तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन इस बीच हवा के प्रवाह में थोड़ी कमी आ सकती है। इससे मौसम का मिजाज बदलेगा।
मौसम विभाग का कहना है कि इस 3 दिन बाद के मौसम में गर्मी बढ़ेगी, इसका बड़ा कारण होगा। रात और दिन के तापमान में अंतर कम होना। मौसम विभाग के मुताबिक 3 दिन बाद से तापमान में बढ़ोत्तरी का पूर्वानुमान है।