यूपी: चुनाव नतीजों के बाद अखिलेश यादव ने दी ये पहली प्रतिक्रिया

यूपी: चुनाव नतीजों के बाद अखिलेश यादव ने दी ये पहली प्रतिक्रिया

 अखिलेश यादव ने ट्वीट कर प्रदेश की जनता का जनादेश स्वीकार करते हुए सपा का वोट प्रतिशत बढ़ाने और भाजपा की सीटें कम करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है|  

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव, फोटो-फाइल से 

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में इस बार भाजपा ने करीब 35 साल बाद इतिहास दोहरा कर फिर से सत्ता में आ गयी  है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कुशल और पारदर्शी कार्यशैली के चलते उन्हें यह अभूतपूर्व सफलता मिली है। वहीँ दूसरी ओर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आज ट्वीट कर प्रदेश की जनता का जनादेश स्वीकार करते हुए सपा का वोट प्रतिशत बढ़ाने और भाजपा की सीटें कम करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है।  

अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि उप्र की जनता को हमारी सीटें ढाई गुनी व मत प्रतिशत डेढ़ गुना बढ़ाने के लिए हार्दिक धन्यवाद ! हमने दिखा दिया है कि भाजपा की सीटों को घटाया जा सकता है। भाजपा का ये घटाव निरंतर जारी रहेगा। आधे से ज्यादा भ्रम और छलावा दूर हो गया है बाकी कुछ दिनों में पूरा हो हो जाएगा।

जनता का संघर्ष जीतेगा। समाजवादी पार्टी को 111 सीटें मिली हैं और वो दूसरे नंबर पर रही है। वहीं सपा गठबंधन को 125 सीटें मिली हैं। बीजेपी को सबसे ज्यादा 255 सीटें मिली हैं और वर्ष 2017 में बीजेपी गठबंधन को 273 सीटें मिली हैं। अखिलेश यादव ने 2017 में कांग्रेस पार्टी से गठबंधन कर चुनाव लड़ा लेकिन मात्र 47 सीटें ही सपा को मिल सकी और कांग्रेस भी सात सीटों पर सिमट गई। इस बार कांग्रेस 2 सीटों पर सिमट गई है।

Purvanchal News Print की यह खबर आपको को कैसी लगी, कमेंट बॉक्स में अवश्य बताएं। खबर टॉपिक को अपना सुझाव दें।