प्रो. रामगोपाल यादव की भविष्यवाणी, 5 चरणों के मतदान में सपा गठबंधन 172 सीटों तक पहुंची , बीजेपी 85 तो बसपा 25 सीट पाएगी

प्रो. रामगोपाल यादव की भविष्यवाणी, 5 चरणों के मतदान में सपा गठबंधन 172 सीटों तक पहुंची , बीजेपी 85 तो बसपा 25 सीट पाएगी

प्रो. रामगोपाल यादव कहते हैं कि उत्तर प्रदेश में अब तक हो चुके 5 चरणों के चुनाव में समाजवादी पार्टी को व्यापक जनादेश स्पष्ट तौर पर दिखाई दे रहा है,सपा गठबंधन को 172 सीटें मिलने का अनुमान है |
सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव, फोटो-pnp

इटावा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने सपा की जीत को लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी की है, उनकी मानें तो सपा गठबंधन बहुमत के करीब पहुंचने के कारण पर खड़ा है।

प्रो. रामगोपाल यादव कहते हैं कि उत्तर प्रदेश में अब तक हो चुके 5 चरणों के चुनाव में समाजवादी पार्टी को व्यापक जनादेश स्पष्ट तौर पर दिखाई दे रहा है, उसे सपा गठबंधन  को 172 सीटें मिलने का अनुमान है। जिनमें 139 सीटें सपा और 33 सीटें राष्ट्रीय लोकदल के खाते में जाती नजर आ रही है। वहीं भाजपा को कुल 85 और बसपा को 25 सीटें मिल सकती हैं।

 उन्होंने आगे कहा कि एक बात साफ हो गई कि समाजवादी पार्टी सबसे बड़े दल के रूप में उभर कर सामने आ चुकी हैं। यहां एक न्यूज़ चैनल से बातचीत कर रहे थे। प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने कहा कि अब तक हुए 5 चरणों के हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ व्यापक जनाक्रोश साफ दिखा है। यह जन आक्रोश जनादेश के तौर पर सपा गठबंधन के साथ खड़ा होता नजर आया है। 

इनकी भविष्यवाणी के अनुसार अब तक 5 चरण में हुए मतदान में कितनी सीटें मिलती दिख रही हैं, देखें यह आंकड़ा:-

प्रथम चरण का मतदान:
कुल सीटें-  58
जिनमें सपा को 19, लोकदल 24, भाजपा 12 , बसपा को 2 और कांग्रेस को एक सीट मिलने की उम्मीद जताया  है।  
दूसरा चरण का मतदान:
कुल सीटें- 55 
जिनमें सपा को 30, लोकदल 7, भाजपा 12 , बसपा को 3 और कांग्रेस को एक सीट मिलने की संभावनाएं है।   

तीसरा चरण का मतदान:
कुल सीटें- 59 
जिनमें सपा को 35, लोकदल 2, भाजपा 15 , बसपा को 5 और कांग्रेस को 2 सीट मिलने की उम्मीद 

चौथा चरण का मतदान:
कुल सीटें- 59
जिनमें सपा को 30, भाजपा 20 , बसपा को 7 और कांग्रेस को 2 सीट मिलने की उम्मीद व्यक्त किया है।  

पांचवां चरण का मतदान:
कुल सीटें- 61
जिनमें सपा को 25 , भाजपा 25 , बसपा को 8 और कांग्रेस को 1 सीट मिलने की सम्भावना जताया है उन्होंने इस चरण में 59 सीटों पर ही पार्टियों की गणित व्यक्त किया है। 

मतलब साफ है, यानि 2 सीटें निर्दलीयों को मिल सकती है। उन्होंने इन दावों के बीच कहा है कि शेष दो चरण के चुनाव बचे हैं । छठे व सातवें चरण के चुनाव में सपा ही बाजी मारने जा रही है। 
  
Purvanchal News Print की यह खबर आपको को कैसी लगी, कमेंट बॉक्स में अवश्य बताएं.खबर टॉपिक को अपना सुझाव दें.