ओम प्रकाश राजभर ने भाजपा पर बोला हमला, बीजेपी को सबसे भ्रष्ट पार्टी बताया

ओम प्रकाश राजभर ने भाजपा पर बोला हमला, बीजेपी को सबसे भ्रष्ट पार्टी बताया

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बीजेपी को सबसे भ्रष्ट पार्टी बताया। वे नईबाजार में दुर्गा पूजा मैदान में कार्यकर्त्ता सम्मेलन में बोल रहे थे |

नईबाजार में दुर्गा पूजा मैदान में कार्यकर्त्ता सम्मेलन में बोलते हुए श्री राजभर फोटो-PNP 


चंदौली, सकलडीहा। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने  बीजेपी को सबसे भ्रष्ट पार्टी बतया | वे नईबाजार में दुर्गा पूजा मैदान में कार्यकर्त्ता सम्मेलन में बोल रहे थे।


सकलडीहा सपा प्रत्याशी प्रभु नारायण सिंह यादव के समर्थने में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने दो करोड़ नौजवान को नौकरी देने का वादा किया था। लेकिन नौकरी नहीं मिल पायी। इस सरकार में बेरोजगारी, महंगाई, चरम पर है। किसानों  का धान नहीं बिक पाया। यह सरकार हर मुद्दे पर विफल साबित हुयी है।   

 इसने जनता के साथ धोखा दिया है। इस चुनाव भाजपा सरकार को उखड फेंकने की जरूरत है। उन्होंने कहा की सपा गठबंधन सरकार बनती है तो पहला काम नौजवान को रोजगार और नौकरी देने का काम करेंगे, उसके बाद महंगाई और पुरानी पेंशन बहाल किया जायेगा। साथ शिक्षा मित्रों व अनुदेशकों को टीचर में समायोजित  किया जायेगा।

 किसानो को बिजली, पानी, सिंचाई मुफ्त किया जायेगा।  घरेलू बिल तीन सौ यूनिट फ्री किया जायेगए। उन्होंने सकलडीहा सपा प्रत्याशी प्रभु नारायण सिंह यादव,को जीताकर लखनऊ भेजने की अपील किया । 

 इस मौके पर संजय चौहान,केशव देव मौर्य, मुसाफिर चौहान,जिला अध्यक्ष सपा सत्यनारायण राजभर, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी अध्यक्ष बबलू  राजभर, संजीव सिंह, रविन्द्र सिंह,नफीस अहमद, महेंद्र राजभर, सुदर्शन राजभर, बिन्दु बाला,शारदा देवी, सुशमा यादव,अरबिन्द यादव, चंन्द्रमा राजभर, श्रवण राजभर, सुदामा यादव, जगरोपन राजभर, मुकेश सिंह यादव, अनिल यादव आदि रहे। कार्यक्रम का संचालन केशव राजभर और अध्यक्षता पारस राजभर ने की। 
Purvanchal News Print  की यह खबर आपको को कैसी लगी, कमेंट बॉक्स में अवश्य बताएं। खबर टॉपिक को अपना सुझाव दें।