सपा के शिवपाल हो सकते हैं प्रतिपक्ष के नेता, अखिलेश यादव का बड़ा गेम

सपा के शिवपाल हो सकते हैं प्रतिपक्ष के नेता, अखिलेश यादव का बड़ा गेम

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गेम चेंजर की भूमिका निभाते हुए बड़ा खेल खेला है | अखिलेश यादव ने अपने चाचा शिवपाल सिंह यादव को बड़ी जिम्मेदारी सौंपने की चर्चा है |

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश के साथ शिवपाल यादव फोटो-Pnp

पूर्वान्चल न्यूज़ प्रिंट

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के परिणाम के बाद यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गेम चेंजर की भूमिका निभाते हुए बड़ा खेल खेला है। अखिलेश यादव ने अपने चाचा शिवपाल सिंह यादव को बड़ी जिम्मेदारी सौंपने की चर्चा है।


अखिलेश ने सपा के टिकट पर इटावा के जसवंतनगर से विधायक निर्वाचित हुए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल को नेता प्रतिपक्ष बनाने की कवायद तेज है। शिवपाल को सपा विधायक दल का नेता घोषित किया गया है। 

21 मार्च को विधायकों की बैठक पहले यह पद राम गोविंद चौधरी के पास था, लेकिन बलिया के बांसडीह से चुनाव हारने के बाद वह इस दौड़ से बाहर हो गए हैं। 21 मार्च को राजधानी लखनऊ में अखिलेश यादव ने विधायकों की बैठक बुलाई है। यहां पर अखिलेश सुबह 11 बजे उनसे भेंट करेंगे।

 Purvanchal News Print की यह खबर आपको को कैसी लगी, कमेंट बॉक्स में अवश्य बताएं। खबर टॉपिक को अपना सुझाव दें