युवकों में बढ़ गया बुलडोजर टैटू बनाने का चलन, तेजी से बढ़ रही लोकप्रियता

युवकों में बढ़ गया बुलडोजर टैटू बनाने का चलन, तेजी से बढ़ रही लोकप्रियता

मुख्यमंत्री योगी अब बुलडोजर बाबा के नाम से अधिक लोकप्रिय हो रहे हैं। बुलडोजर की लोकप्रियता के चलते अब बुलडोजर का टेटू भी लोकप्रिय हो रहा है|

हाथ पर टैटू लगवाया युवक, फोटो-pnp


लखनऊ।देश के पांच राज्यों में हुए विधान सभा चुनाव में भाजपा ने 4 राज्यों में सत्ता हथिया ली है। इस अभूतपूर्व सफलता के चलते भाजपा में एक बार फिर से नई ऊर्जा का संचार हुआ है। तो वही इन राज्यों में हुयी भाजपा की जीत में सबसे अधिक मायने उत्तर प्रदेश की जीत को अहम माना जा रहा है। 

जहाँ भले ही प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में जीत मिली हुई हो लेकिन इस जीत के असली नायक तो मुख्यमंत्री योगी ही है। मुख्यमंत्री योगी अब बुलडोजर बाबा के नाम से अधिक लोकप्रिय हो रहे है। बुलडोजर की लोकप्रियता के चलते अब बुलडोजर का टेटू भी लोकप्रिय हो रहा है। 

आलम ये है कि राजधानी के युवकों में बुलडोजर के टेटू बनवाने की होड़ सी लगी हुईं है। लखनऊ में टैटू कलाकारों का दावा है कि खासकर युवा लड़के अपनी बांह पर बुलडोजर टैटू बनवाने की मांग कर रहे हैं। कुछ के पास बुलडोजर बाबा भी लिखा हुआ है।

 समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक भाषण के दौरान कहा था कि अब तक हम उन्हें बाबा मुख्यमंत्री कहते थे, लेकिन आज एक प्रतिष्ठित अंग्रेजी अखबार ने उन्हें बाबा बुलडोजर कहा है। मैंने यह नाम नहीं रखा है, यह नाम एक प्रतिष्ठित अंग्रेजी समाचार पत्र ने रखा है। एक शॉपिंग मॉल के टैटू आर्टिस्ट सुरेश खत्री ने कहा कि गुरुवार को नतीजे आने के बाद से उन्होंने करीब 28 ग्राहकों पर बुलडोजर का टैटू बनाया है।

Purvanchal News Print की यह खबर आपको को कैसी लगी, कमेंट बॉक्स में अवश्य बताएं। खबर टॉपिक को अपना सुझाव दें