दो के विवाद में बीच-बचाव करने गए युवक को मारी गोली, गम्भीर हालात में पटना रेफर

दो के विवाद में बीच-बचाव करने गए युवक को मारी गोली, गम्भीर हालात में पटना रेफर

जिले के राजपुर थाना के उतमपुर गांव में दो लोगों के बीच विवाद में बीच-बचाव करने गए एक युवक की गोली लग गई। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया|



● मामला राजपुर थाने के उतमपुर गांव का, दो पक्षों के मामूली विवाद में हुआ वारदात, बीच बचाव के चक्कर में तीसरे को लगी गोली

राजपुर, बक्सर। जिले के राजपुर थाना के उतमपुर गांव में दो लोगों के बीच विवाद में बीच-बचाव करने गए एक युवक की गोली लग गई। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। आनन-फानन में घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। फिर वहां से बेहतर उपचार के लिए चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घायल युवक से पूछताछ के बाद गोली चलाने वाले आरोपी को पुलिस ढूंढ रही है। 

घटना शुक्रवार की रात 9 बजे की बताई जा रही है। राजपुर थाना क्षेत्र के उतमपुर गांव के काली मंदिर के पास स्थानीय निवासी अरविंद पाल और रजनीश सिंह के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हो रही थी। जिसकी आवाज सुन प्रिंस कुमार 20 वर्ष पिता-अविनाश बीच बचाव के लिए पहुंच दोनों को झगड़ा करने से मना करने लगा। इसी बीच किसी ने गोली चला दी, जो सीधे प्रिंस को लगी और मौके पर गिरकर छटपटाने लगा।

 इस घटना के बाद घायल को छोड़कर दोनों मौके से भाग निकले। बाद में गोली की आवाज सुनकर पहुंचे लोगों ने घायल को पहले राजपुर सीएचसी पहुंचाया गया, जहां स्थिति गम्भीर होने पर सदर अस्पताल रेफर किया गया। मगर हालात ठीक न होने से चिकित्सकों ने उन्हें पटना रेफर जर दिया। 
इस मामले में थानाध्यक्ष यूसुफ अंसारी ने बताया कि  घायल का फर्द बयान के आधार पर  FIR दर्ज कर लिया गया है। गोली मारने वाले को पकड़ने के लिए पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है।

Purvanchal News Print की यह खबर आपको को कैसी लगी, कमेंट बॉक्स में अवश्य बताएं। खबर टॉपिक को अपना सुझाव दें।