आपसी सम्बन्धों को मजबूत बनाता है होली पर्व : गीता गुप्ता

आपसी सम्बन्धों को मजबूत बनाता है होली पर्व : गीता गुप्ता

भारतीय संस्कृति में कई ऐसे त्योहार है जो रिश्तो को मजबूत बनाने का काम करते हैं | उसी में एक ऐसा पर्व है जिसे हम होली पर्व कहते हैं ,जो हमारे आपसी रिश्तों को प्रेम के रंग से मजबूत करने का काम करता है|

फोटो: कम्पोजिट विद्यालय सराय पकवान पर होली मिलन कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकगण

सकलडीहा(चन्दौली), पीएनपी । भारतीय संस्कृति में कई ऐसे त्योहार है जो रिश्तो को मजबूत बनाने का काम करते हैं। उसी में एक ऐसा पर्व है जिसे हम होली पर्व कहते हैं। जो हमारे आपसी रिश्तों को प्रेम के रंग से मजबूत करने का काम करता है।

Also Read :-




 यह उक्त बातें शनिवार को कम्पोजिट विद्यालय सराय पकवान पर आयोजित होली मिलन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विद्यालय की प्रधानाध्यापक गीता गुप्ता ने व्यक्त किया। वहीं आगे कहा कि हमारे त्योहार वैज्ञानिकता के द्योतक हैं। जो हमे और आप को जीवन जीने की शैली बताते हैं। इन त्योहारों से सीख लेनी चाहिए। वहीं विद्यालय की सहायक अध्यापिका ऐश्वर्या गुप्ता ने होली गीत गाकर उपस्थित सभी को भाव-विभोर कर दिया। उसके बाद होली त्योहार के महत्व पर विधिवत प्रकाश डाला। 

कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए सहायक अध्यापक यशवंत सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि अपने घर-परिवार के साथ पूरा देश हम सभी का परिवार है। मिलजुलकर रहना चाहिए यह शिक्षा होली त्योहार देता है। ऐसे महान पर्व पर द्वेष-राग को छोड़कर प्रेम सौहार्द के साथ रहना ही हमारी संस्कृति और सभ्यता है। 
इस मौके पर एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली पर्व की बधाई दिया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मंटू पांडेय ने किया। आयोजन में लता देवी, हरिओम यादव, सुषमा यादव, रानी देवी, अनिता देवी, जागी देवी, अनिल यादव, हीरालाल यादव सहित अन्य रहे। समारोह का संचालन सहायक अध्यापक विपिनबिहारी यादव ने किया।
Purvanchal News Print की यह खबर आपको को कैसी लगी, कमेंट बॉक्स में अवश्य बताएं। खबर टॉपिक को अपना सुझाव दें