विधानसभा सकलडीहा क्षेत्र में हुए मतदान में 3:00 बजे तक समाजवादी पार्टी बहुजन समाज पार्टी के बीच कांटे की टक्कर देखी गई| यहां जगह-जगह बूथों पर भाजपा पिछड़ती नजर आयी। कांग्रेस पार्टी इस विधानसभा में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही|
चन्दौली। विधानसभा सकलडीहा क्षेत्र में हुए मतदान में 3:00 बजे तक समाजवादी पार्टी बहुजन समाज पार्टी के बीच कांटे की टक्कर देखी गई। यहां जगह-जगह बूथों पर भाजपा पिछड़ती नजर आयी। कांग्रेस पार्टी इस विधानसभा में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही।
आज सुबह 7 बजे शुरू हुए मतदान की कुछ देर बाद धीमी गति लेकिन 9:00 बजते बजते वोट डालने वालों की लाइन लगनी शुरू हो गई। यह सिलसिला पूर्वाहन 3:00 बजे तक चलता रहा। हालांकि कई बूथों पर भीड़ कम देखी गई।
इस विधानसभा में वोटरों से मुद्दे व मत को लेकर हुई बातचीत में यह सामने आया कि विधानसभा क्षेत्र में ज्यादातर बूथों पर सपा बसपा के बीच कांटे की टक्कर देखा गया जबकि ज्यादातर जगहों पर भाजपा को पिछड़ती नजर आई। यहां पहली बार हुआ कि कांग्रेस ने विधानसभा क्षेत्र में मजबूती के साथ जगह बनाती नजर आई।
सकलडीहा विधानसभा में अलग-अलग बूथों पर देखने में भाजपा हारती दिख रही थी जबकि बसपा मजबूत स्थिति में रहीयहां सपा की लड़ाई बसपा भाजपा दिनों से दिखी। कांग्रेस पार्टी ने भी वोट बटोरने में सफल रही।
अगर हम बात करें बूथों की तो धनऊर में कांग्रेस पार्टी से सभी दल लड़ते नजर आएं। कमहारी गांव के पोलिंग बूथ में बसपा भाजपा के बीच टक्कर देखा गया।
यहां सपा तीसरे नंबर पर दिख रही थी। नरैना गांव बने बूथ पर में सपा, बसपा, भाजपा के बीच त्रिकोणीय लड़ाई नजर आया। यहां यही स्थिति चतुर्भुज पुर में भी नजर आया। बढ़वल ख़ास में भाजपा, सपा व बसपा के बीच वोटरों का विभाजन हो गया। इस तरह जामडीह में बसपा सपा के बीच लड़ाई नजर आई। शिवपुर में सपा सबसे आगे दिखी। दूसरे नम्बर पर बसपा रही।
मुगलसराय के विधायक साधना सिंह का टिकट काटने का साफ असर दिखा क्षत्रिय वोटरों प
अन्य क्षेत्रों में जिले की स्थिति का आकलन भले कुछ अलग दिख सकता है लेकिन सकलडीहा विधान सभा में मुगलसराय के विधायक साधना सिंह का टिकट काटने का साफ असर राजपूत वोटरों पर दिखा। सकलडीहा में राजपूत बहुल गांव के पोलिंग बूथों पर राजपूत बिरादरी के बीच भाजपा को छोड़ कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र सिंह मुन्ना के समर्थन में वोट डालने की स्थिति नजर आई। क्षत्रिय जाति के परंपरागत वोट की नाराजगी भाजपा के लिए नुकसानदेह साबित हुई है, यही वजह है कि कांग्रेस प्रत्याशी ने नाराज स्वजातीय वोटरों को समेटने में काफी हद तक कामयाब रहे। कुल मिलाकर मुगलसराय विधायक साधना सिंह का टिकट काटने से राजपूत बिरादरी के वोट कई भाग में बंट गए। इसका खामियाजा भाजपा को सजा भुगताने जैसी स्थिति है। तभी तो कांग्रेस सकलडीहा में अपने आप को काफी मजबूत स्थिति में बता रही हैं।