शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़: चंदौली में बन रही नकली शराब की बिहार तक होती थी सप्लाई

शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़: चंदौली में बन रही नकली शराब की बिहार तक होती थी सप्लाई

सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के विशुनपुरा गांव में बनाई जा रही नकली शराब फैक्ट्री का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है | यहां की शराब को बिहार में सप्लाई की जाती थी |

शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, Photo- PNP

चंदौली। जिले के सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के विशुनपुरा गांव में बनाई जा रही नकली शराब फैक्ट्री का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। यहां की शराब को बिहार में सप्लाई की जाती थी। यह धंधा मुर्गी फार्म व आरो पानी बेचने की आड़ में फल फूल रहा था। भारी मात्रा में शराब बनाने के सामान और 200 लीटर स्प्रिट, 31 पेटी शराब, चार व दो पहिया वाहन जप्त किए गए हैं। मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, अन्य की तलाश की जा रही है। 

पुलिस छापेमारी में जब्त किये गए सामान,फोटो-PNP 

खबर है कि सकलडीहा थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव में मुखबिर की सूचना पर तहसील प्रशासन, आबकारी विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम ने बिशनपुरा गांव में पवन सिंह की मुर्गी फार्म से नकली शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इस संयुक्त कार्रवाई टीम को लगभग 200 लीटर स्प्रिट, 31पेटी  शराब, पाउचिंग मशीन शराब की तीव्रता मापने वाली मशीन, तीव्रता मापने वाला मीटर, भारी मात्रा में खाली ढक्कन,  नकली क्यू आर कोड तथा चार पहिया तीन और दोपहिया भी तीन वाहन बरामद किया गया। मौके से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार शुदा अभियुक्त: 
1-रणजीत सिंह पुत्र सरगी विजय बहादुर सिंह ग्राम बिशनपुरा गोदा थाना सकलडीहा जनपद चंदौली 
2-धीरज राय पुत्र वशिष्ट राय ग्राम शिवपुरी थाना सकलडीहा जनपद चंदौली 
3-शिवम कश्यप पुत्र स्वर्गीय महेंद्र कश्यप ग्राम मलपुरा थाना सकलडीहा जनपद चंदौली 
4- लव कुश उर्फ छोटू पुत्र रामू सेठ ग्राम पुरा थाना सकलडीहा जनपद चंदौली 
5-गुलाब यादव पुत्र मारकंडे यादव रामपुरा थाना जनपद चंदौली 
वांछित अभियुक्त:- 
1-पवन सिंह पुत्र राजबहादुर सिंह निवासी ग्राम बिशनपुरा थाना सकलडीहा जनपद चंदौली
2- सिंह पुत्र राजबहादुर सिंह निवासी ग्राम बिशनपुरा थाना जनपद चंदौली 
3- अरविंद यादव पुत्र अज्ञात निवासी ग्राम बलारपुर चंदौली 
4- डब्लू पुत्र अज्ञात , बिहार राज्य 
5-सूर्यभान पुत्र लालजी निवासी ग्राम चौकियां, थाना चुनार, मिर्जापुर

गिरफ्तार करने वाली टीम:
1-- अनिल अनिरुद्ध सिंह क्षेत्राधिकारी सकलिय जनपद चंदौली 
2-निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र प्रभारी निरीक्षक थाना सकलडीहा 
3- उप निरीक्षक सत्येंद्र बिक्रम थाना थाना धानापुर 

4- उपेंद्र कुशवाहा चौकी प्रभारी नई बाजार 

5- भैरव नाथ यादव चौकी प्रभारी डढवाल

6- मुख्य आरक्षी दिनेश कुमार थाना सकलडीहा 

7-आरक्षी मानवेंद्र सिंह थाना सकलडीहा 

8- आरक्षी अर्पित जायसवाल थाना सकलडीहा

9- मुख्य आरक्षी ओमप्रकाश प्रचेता थाना धानापुर 

10- आरक्षी आशीष कुमार यादव थाना धानापुर 

11- आबकारी निरीक्षक गौरव सिंह क्षेत्र तृतीय चंदौली

 12- आबकारी निरीक्षक शरद कुमार क्षेत्र प्रथम चंदौली

13- आबकारी निरीक्षक ओंकार नाथ सिंह क्षेत्र द्वितीय 

अभियोग कार्रवाई- थाना सकलडीहा पर मुकदमा अपराध संख्या 45/2022 धारा 60(2) व  60/ 63 आबकारी अधिनियम व धारा 269 /272/419/ 420 / 467/ 468/ 471/ 120 बी 63/ 65 कॉपीराइट एक्ट अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है

शराब की फैक्ट्री पकड़ाई तो लेखपाल व ग्राम सेकेट्री को कर दिया सस्पेंड 

सकलडीहा के विशुनपुरा गांव में नकली शराब बनाने की फैक्ट्री पकड़ी गई तो दोषी मानते हुए  अधिकारियों ने क्षेत्रीय लेखपाल व ग्राम सेकेट्री को निलंबित कर दिया। खबर है कि लेखपाल व ग्राम सेकेट्री को इस रिपोर्ट की सूचना देने के लिए ड्यूटी लगाई गयी थी मगर उनके स्तर से लापरवाही बरती गयी। इसलिए उन्हें निलंबित कर दिया गया।  

एसपी ने कहा-बिहार तक होती थी नकली शराब की सप्लाई 

चंदौली पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने बताया कि सकलडीहा के बिशनपुरा में पकड़ी गई नकली शराब बनाने की फैक्ट्री के शराब की खपत बिहार तक की जाती थी। इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य 5 वांछित हैं। उन्होंने बताया कि नकली शराब बनाने के सारे सामान को जब्त किया गया है। नकली शराब बनाने के मामले में दर्ज मुकदमों की जानकारी कर अन्य दूसरे वांछित अभियुक्तों को शामिल किया जाएगा। 

इस गैरकानूनी धंधे से जुड़े लोगों की संपत्ति भी जब्त की जाएगी। एसपी ने बताया कि मुर्गी फार्म व आरओ पानी के धंधे की आड़ में नकली शराब बनाने का कारोबार चल रहा था। इन्ही वाहनों से बाहर भेजा जाता था। इस नकली शराब से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था, जिसे पुलिस ने रोकने में सफलता पाई है। उन्होंने नकली शराब की फैक्ट्री का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को शाबाशी दी।

कोतवाली पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठा सवाल

सकलडीहा कोतवाली के कुछ दूरी पर विशुनपुरा गांव में पिछले पांच साल पूर्व भी अवैध शराब की फैक्टरी चलाने वालों पर कार्यवाही हुई थी। लेकिन कोतवाली पुलिस को चंद कदम पर इस तरह का धंधा चल रहा था लेकिन किसी को भी जानकारी नहीं होती है। शुक्रवार को एसपी अंकुर अग्रवाल ने कोतवाल को निर्देश दिया है कि इलाके में सघन तलाशी अभियान चला कर पुराने मुकदमों में जेल के बाहर आ चुके आरोपियों पर नजर रखे।

Purvanchal News Print की यह खबर आपको को कैसी लगी, कमेंट बॉक्स में अवश्य बताएं। खबर टॉपिक को अपना सुझाव दें

और भी हैं खबरें ..

चन्दौली। यूपी में योगी सरकार 2.0 का कार्यकाल शुरू होते ही जिले की पुलिस एक्शन में आ गई है। चन्दौली में शुक्रवार की सुबह पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी एक बदमाश घायल होने के बाद पकड़ा गया, जबकि उसका साथी भागने में सफल हो गया। इस मुठभेड़ में एक सिपाही के भी घायल होने की खबर है।

जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के  बिलारीडीह गांव के पास हाईवे पर  पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया। उसका एक साथी भाग निकला । इस दौरान 
एक तमंचा और 3 कारतूस बरामद हुआ है।  Click here 👉detail news