संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के मौके पर अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया| अंबेडकर चौक पर बाबा साहब की आदमकद प्रतिमा का अनावरण हुआ|
● संविधान निर्माता के याद में निकाली रैली, बच्चों के बीच बांटी गई पठन-पाठन की सामग्री
बक्सर। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के मौके पर जिले भर में अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। इस दौरान अंबेडकर चौक पर बाबा साहब की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया गया। मौके पर एडीएम प्रीतेश्वर प्रसाद, डीपीआरओ वीरेंद्र कुमार समेत जिला प्रशासन के कई पदाधिकारी भी मौजूद रहे। सभी ने बाबा साहब को श्रद्धा सुमन अर्पित की।
![]() |
बाबा साहब को श्रद्धा सुमन अर्पित |
उधर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल त्रिवेदी ने भी एक कार्यक्रम में बाबा साहब को श्रद्धा सुमन अर्पित की तथा अनुसूचित बस्ती के बच्चों के बीच पठन-पाठन के सामग्री का वितरण करते हुए उन्हें ज्ञान की ज्योति जलाए रखने का संदेश दिया। वही, उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की तथा कहा कि बाबा साहब का जीवन संघर्षों से परिपूर्ण रहा है लेकिन, उन्होंने कभी हिम्मत नहीं हारी, जिसका प्रतिफल है कि आज देश ही नहीं वरन पूरे विश्व में उनकी ख्याति फैली हुई है। मौके पर प्रसिद्ध दंत चिकित्सक तथा रेडक्रॉस के अध्यक्ष डॉ आशुतोष कुमार सिंह समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
![]() |
चौसा में बीएसपी कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली व जुलूस निकाली |
स्थानीय वृदांवन वाटिका में बाबा साहब की जयंती मनाई गई जिसकी अध्यक्षता पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ठाकुर सह जिला परिषद (बक्सर पूर्वी) ने की। जयंती समारोह में पार्टी के मुख्य प्रवक्ता अशोक कुमार सिंह ने कहा कि बाबा साहेब के संविधान अगर नही होता तो देश एकीकृत नहीं होता उनके संविधान से ही सभी धर्म जाति,सम्प्रदाय, उच्च नीच, राजा रंक, महिला, पुरुष सभी को अपने देश राज्य एवं गांव कस्बों में बराबरी के अधिकार से जीवन जीने का मौका मिला और सभी समता मूलक समाज में जी रहे हैं।
पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहन चौधरी ने कहा कि अम्बेडकर जी के कारण ही देश में जीने का बराबरी का अधिकार मिला है। इस कार्यक्रम में बाबा साहब के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया. कार्यक्रम में पंकज मानसिंहका, संतोष चौधरी, बीरेंद्र प्रजापति, प्रमोद चौहान, कमलेश यादव, प्रदीप राम, बालेश्वर राम, भोला राम, निर्मल पासवान, सरोज कुमार,विनोद ठाकुर, प्रमोद यादव,कई दर्जन लोग उपस्थित थे।
चौसा में बीएसपी कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली व जुलूस निकाली गई। इस रैली जुलूस का नेतृत्व बसपा प्रदेश महासचिव अभिमन्यु सिंह ने की। रैली चौसा गढ़ई दीवाल से होते हुए दुर्गा मंदिर, बाजार, डुमडेरवा, नरबतपुर, स्टेशन, अखौरीपुर गोला होते हुए बनारपुर गया। वहासे वापसी के तहत ख़िलाफ़तपुर पहुंचा। जहा सभा की गई। इस सभा मे बाबा साहेब के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताए गए मार्गो पर चलने का आह्वान किया गया। इस कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।
इसके अतिरिक्त भीम आर्मी तथा अन्य संगठनों के द्वारा बाबा साहब की जयंती के मौके पर विशाल रैली निकाली जिसने नगर के विभिन्न मार्गो पर भ्रमण किया, जिसके बाद बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। इस दौरान संविधान निर्माता अमर रहे तथा जय भीम के नारों से नगर की सड़कें गुंजायमान हो उठी। इस दौरान नगर थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार तथा यातायात प्रभारी अंगद सिंह समेत तमाम पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात दिखे।
Purvanchal News Print की यह खबर आपको को कैसी लगी, कमेंट बॉक्स में अवश्य बताएं। खबर टॉपिक को अपना सुझाव दें।
और भी हैं खबरें ..
बक्सर। 12 वर्षों से लापता बिहार के बक्सर जिले के चौसा का छवि मुसहर पाकिस्तान जेल से रिहा के बाद मंगलवार को अधिकारियों की टीम मुफस्सिल थाने पहुंच छवि को थानाध्यक्ष के हवाले किया गया |