आग लगने से दर्जनों बीघा गेंहू की फसल जलकर बर्बाद

आग लगने से दर्जनों बीघा गेंहू की फसल जलकर बर्बाद

भैंसउर गांव के सीवान में अज्ञात कारणों से गेहूं के ठूंठ में आग लग गई| इससे खेतों में खड़ी फसल, बोझ, रिहायशी मड़ई जलकर बर्बाद हो गया |

आग लगने से दर्जनों बीघा गेंहू की फसल जलकर बर्बाद
चन्दौली, बरहनी। स्थानीय विकास खण्ड के भैंसउर गांव के सीवान में बुधवार की दोपहर अज्ञात कारणों से गेहूं के ठूंठ में आग लग गई।इससे खेतों में खड़ी फसल, बोझ, रिहायशी मड़ई जलकर बर्बाद हो गया।ग्रामीणों ने अथक प्रयास कर  लाठी डंडे से आग पर काबू पाया।बावजूद अगलगी में लगभग 80 बीघा खेत के गेंहू जलकर बर्बाद हो गए।

नरवन के सीवान में इस समय खेतो में अधिकांशतः गेंहू की फसल कटकर घरों व समितियों पर चले गए है।वही कुछ किसान अपनी फसल का बोझ बनाकर खेतो में रखकर बेचने का इंतजार कर रहे है।बुधवार की दोपहर भैंसउर गांव के समीप सीवान में गेंहू के ठूंठ में आग लग गया।

आगजनी में सब बर्बाद हो गया, फोटो-pnp
इससे आग की लपटें डैना, बरडीहा, कपसिया, डिग्घी, धीना, इमिलिया, भोलापुर, मचवा के सीवान में फैल गई।अगलगी से डिग्घी निवासी राम अवतार राम का 120 बोझ, राकेश यादव का 320 बोझ, भैंसउर निवासी रोहित खरवार का 80 बोझ, धीना निवासी फौदार खरवार का 5 बीघा खड़ी फसल जलकर बर्बाद हो गया।मचवा निवासी छविनाथ खरवार का रिहायशी मड़ई जलने से गृहस्थी का सारा सामान, कुबेर बिन्द का 90 बोझ, डैना निवासी मनोज राय का सरसो व चना, मचवा के पतन पांडेय का एक बीघा गेंहू जलकर बर्बाद हो गया।

Purvanchal News Print की यह खबर आपको कैसी लगी, कमेंट बॉक्स में अवश्य बताएं। खबर टॉपिक को अपना सुझाव दें।
और भी हैं खबरें ..

सकलडीहा: अचानक लगी आग, कई बीघे गेहूं की फसल जलकर राख

सकलडीहा, चंदौली। शनिवार को सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा बरठी में आगजनी में कई बीघे  गेहूं की फसल जलकर राख हो गए। बताय जाता है कि बरठी प्रधान प्रतिनिधि सन्तोष यादव अपने खेत में 10 बजे के करीब हार्वेस्टर से गेहूं की फसल को कटवा रहे थे कि तभी अचानक आग लगा दी गई।