उत्तर प्रदेश के राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किसानों का आह्वान किया है कि वे फसलों में तकनीकी खेती का प्रयोग करें तथा अपने उत्पाद की गुणवत्ता बनाते हुए उसे विश्व बाजार में उतारें|
● कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित गोष्ठी में किसानों को किया संबोधित
शामली। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किसानों का आह्वान किया है कि वे फसलों में तकनीकी खेती का प्रयोग करें तथा अपने उत्पाद की गुणवत्ता बनाते हुए उसे विश्व बाजार में उतारे ताकि उनकी आमदनी बढ़ सके।
वे शुक्रवार को शामली में कृषि विज्ञान केंद्र का भ्रमण कर यहां आयोजित किसान गोष्ठी को संबोधित कर रहे थीं| उन्होंने कहा कि किसानों को खेती उत्पादन में अत्याधुनिक तकनीक का अधिक से अधिक प्रयोग करने की जरूरत है।
Also Read:
ताकि उनकी उपज में लगातार बढ़ोत्तरी हो। आगे उन्होंने कहा कि इसके लिए किसानों को अपने उत्पाद की गुणवत्ता में सुधार लाने की जरूरत है। इससे बाजार में उन्हें गुणवत्ता को लेकर पिछड़ना नहीं पड़ेगा। ऐसा होते ही इसका सीधा असर उत्पादन पर पड़ेगा। इसके साथ ही किसानों की आमदनी भी बढ़ेगी।
● Purvanchal News Print की यह खबर आपको कैसी लगी, कमेंट बॉक्स में अवश्य बताएं। खबर टॉपिक को अपना सुझाव दें।