सिसराढ़ गांव में फरार शराब माफिया के घर को न्यायलय के निर्देश पर पुलिस ने कुर्की जब्ती किया गया | दूसरे आरोपी अहियापुर के शराब माफिया विकास सिंह यादव ने डर से पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया |
File photo
चार थानों की पुलिस व भारी संख्या में पुलिस बल के साथ शराब माफिया के घर किया कुर्क, ग्रामीणों में चर्चा का विषय
चौसा (बक्सर) । थाना क्षेत्र के सिसराढ़ गांव में फरार शराब माफिया के घर को न्यायलय के निर्देश पर गुरुवार को पुलिस ने कुर्की जब्ती किया गया। जिसको लेकर ग्रामीणों में चर्चा का विषय रहा। वही दूसरे आरोपी अहियापुर के शराब माफिया विकास सिंह यादव ने डर से पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार विगत सात माह पूर्व सिसराढ़ गांव में गुप्त सूचना पर पुलिस शराब माफिया के घर छापेमारी करने गयी। पुलिस पर लोगों ने पथराव कर दिया था। जिसमें कई पुलिसकर्मियों को चोट लगी थी। जिसको लेकर पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसमें पुलिस ने छापेमारी कर कई लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
उसी समय से अनूप राम फरार चल रहा था। कोर्ट में चले स्पीडी ट्रायल के बाद इसके घर को कुर्की जब्ती करने का निर्देश प्राप्त हुआ था। जिसके निर्देश के आलोक में इटाढ़ी, मुफस्सिल, राजपुर व धनसोई सहित चार थानों की पुलिस ने इस गांव की घेराबंदी कर इसके घर को कुर्की जब्ती किया है। इस दौरान राजपुर थाना अध्यक्ष युसूफ अंसारी, एसआई संजय विकास त्रिपाठी, केके सिंह, रविंद्र सिंह के अलावा भारी संख्या में जिला से पुलिस बल के जवान मौजूद थे।
पुलिस द्वारा की गयी कार्रवाई से गांव के ग्रामीणों में भी चर्चा का विषय बना रहा। राजपुर थाना क्षेत्र में शराब माफिया के खिलाफ पहली बार हुई इतनी बड़ी कार्रवाई से शराब पीने वालों में भी दहशत का माहौल बन गया है। थाना अध्यक्ष युसूफअंसारी ने बताया कि शराबबंदी कानून के बाद अगर कोई भी व्यक्ति शराब की तस्करी करता है तो उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। कोर्ट के निर्देश पर जो भी कार्रवाई होगा उसे हर हाल में पूरा किया जाएगा।
Purvanchal News Print की यह खबर आपको को कैसी लगी, कमेंट बॉक्स में अवश्य बताएं। खबर टॉपिक को अपना सुझाव दें।
और भी हैं खबरें ..
बक्सर । प्रताप सागर में पेट्रोल पंप कर्मी ने लूट तथा उसकी हत्या मामले में पुलिस ने दो और अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी देते हुए डुमरांव एसडीपीओ सह एएसपी राज ने बताया कि नैनिजोर थाना क्षेत्र अंतर्गत वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था, इसी क्रम में एक सफेद रंग की अपाचे मोटरसाइकिल को पकड़ा गया जिस पर दो व्यक्ति सवार थे। जांच के क्रम में पता चला कि बाइक चोरी की है, जिसके आधार पर दोनों व्यक्तियों को तुरंत ही गिरफ्तार कर लिया गया और मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। Click here 👉detail news