Eid ul-Fitr 2022: सकलडीहा सहित पूरे जिले में ईद का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। मुस्लिम समुदाय ने लोगों ने एक-दूसरे गले लगाया और ईद की बधाई दी।|
चन्दौली। जिले में मुस्लिम समुदाय द्वारा ईद का पर्व मनाया गया, जगह-जगह मस्जिदों, ईदगाह में हजारों अक़ीक़दमन्दों ने अपने अल्लाह ताला से अमन-चैन, शांति और खुशहाली की दुआएं की।
इसे भी पढ़ें :
● वाह रे ! यूपी पुलिस: होमगार्ड के पुत्रों ने मजदूर को हॉकी-डंडे से पीटा, थाने पहुंचने पर पुलिस ने पीड़ित को ही मारा थप्पड़
● बड़े बालू माफियाओं के वर्चस्व स्थापित करने के लिए पुलिस ने दिखाई तेजी और घट गई मनराजपुर की घटना !
ईद के इस खास दिन घरों में शीर-खूरमा बनाया जाता है। लोग नए कपड़े पहनते हैं और सुबह नमाज अदा भी करते हैं। इसके बाद सभी लोग अपने करीबियों से मिलते हैं और पकवान खाकर त्योहार का लुत्फ उठाते हैं। ईद मुसलमानों के लिए एक मुबारक त्योहार होता है, मुस्लिम समाज 30 दिन रोजे रखते हैं, जिसके बाद ईद का त्योहार मनाया जाता है।
सतर्क रहे अफसर, मस्जिदों के बाहर भारी पुलिस बल तैनात
इस मौके पर जनपद में सकलडीहा,चन्दौली, चकिया और पंडित दीनदयाल ,सैयदराजा सहित अन्य क्षेत्रों में पुलिस द्वारा सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए थे, जिले के आला अफसर जगह जगह चक्रमण करते दिखाई दिए, कुल मिलाकर जिलें में शांतिपूर्ण ईद का त्यौहार सम्पन्न होने की खबर है।
Purvanchal News Print की यह खबर आपको कैसी लगी, कमेंट बॉक्स में अवश्य बताएं। खबर टॉपिक को अपना सुझाव दें।