PRJ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नए सिरे से संगठन को दिया विस्तार, पटेल को बनाया मुख्य कार्यकारी संयोजक

PRJ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नए सिरे से संगठन को दिया विस्तार, पटेल को बनाया मुख्य कार्यकारी संयोजक

पूर्वांचल राज्य जनआंदोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुज राही हिंदुस्तानी ने नए सिरे से संगठन को विस्तार दिया है।

फाइल फोटो
 बस्ती| पूर्वांचल राज्य जनआंदोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुज राही हिंदुस्तानी ने नए सिरे से संगठन को विस्तार दिया है। पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा के संस्थापक अध्यक्ष हरवंश पटेल पूर्वांचली को एक बार पुनः अपने साथ जोड़ते हुए उन्हें मुख्य कार्यकारी संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी है। साथ ही अन्य दो पदाधिकारियों को भी महत्वपूर्ण उत्तरदायित्व दिया है।

 बता दें कि श्री पटेल जन आंदोलन के साथ शुरुआती संघर्षों से जुड़े हुए थे, श्री पटेल बीच में जनमोर्चा की स्थापना कर पृथक राज्य की लड़ाई लड़ते रहे। श्री पटेल के PRJ के साथ आने से संगठन के भीतर काफी उत्साह देखा जा रहा है। पिछले माह लखनऊ में श्री पटेल व राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुज राही हिंदुस्तानी के बीच लंबी वार्ता व सहमति के बाद एक साथ होकर पूर्वांचल राज्य गठन की लड़ाई को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया।

 आज शनिवार को श्री राही ने उन्हें एक नई जिम्मेदारी देते हुए संगठन का मुख्य कार्यकारी संयोजक बनाया है और साथ ही वाराणसी की वंदना रघुवंशी को राष्ट्रीय महासचिव आंदोलन और राजेश पांडेय विजेता को राष्ट्रीय  कोषाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है।
 श्री राही ने बताया कि पूर्वांचल राज्य जनआंदोलन लंबे समय से पूर्वांचल की बदहाली के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहा है। PRJ ने फैसला किया है कि पृथक राज्य के गठन के संघर्ष को और तेज किया जाएगा। इस सवाल को लेकर जनता के बीच जाने का भी निर्णय लिया गया है।  इसकी शुरुआत आने वाले निकाय चुनाव 2022 से की जाएगी। श्री राही ने कहा कि PRJ के साथ लोग तेजी से
जुड़ रहे हैं, जल्द ही अन्य साथियों को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाएगी। श्री राही ने बताया कि  जल्द ही एक नई विचारधारा, नई क्रांति व नए जोश के साथ  आंदोलन तेज किया जाएगा। साथ ही आम जनता की मांग पर सत्ता में भागीदारी के मुद्दे को भी जोड़ा जाएगा।

● Purvanchal News Print की यह खबर आपको कैसी लगी, कमेंट बॉक्स में अवश्य बताएं। खबर टॉपिक को अपना सुझाव दें।