सकलडीहा पुलिस की कार्रवाई से ग्रामीणों में खलबली, सात नामजद को किया गिरफ्तार

सकलडीहा पुलिस की कार्रवाई से ग्रामीणों में खलबली, सात नामजद को किया गिरफ्तार

जनपद चंदौली के सकलडीहा कोतवाली अंतर्गत ग्राम पदमनाथपुर में न्यायालय के आदेश पर पांच नामजद ग्रामीणों की  गिरफ्तारी से खलबली मची हुई है।   
      

सकलडीहा। जनपद के सकलडीहा कोतवाली अंतर्गत ग्राम पदमनाथपुर के न्यायालय के आदेश पर 5 नामजद ग्रामीणों की गिरफ्तारी से खलबली मची हुई है।इसके आलावा भी अन्य गांवों के दो लोगों को पकड़ कर जेल भेज दिया गया।
  

इस गिरफ्तारी के पीछे का मामला यह है कि विगत वर्ष पदमनाथपुर और बलारपुर ग्राम सभा में किसी बात को लेकर जमकर मारपीट हुई थी, जिसमें लगभग 7 लोगों के साथ कई अज्ञात के ऊपर एससी एसटी का मुकदमा दर्ज किया गया था जिस पर नान बीरबल वारंट जारी होने के कारण प्रशासन ने नामजद  लोगों को अरेस्ट कर कर कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की है।इसके आलावा भी अन्य अन्य मामले में दो लोगों को पकड़ कर जेल भेज दिया गया।

Also Read: 




इसी के तहत अभी चंद दिनों पहले पद्मनाथपुर के पूर्व प्रधान पति हरिकेश राय को प्रशासन ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, इसी कड़ी में फिर पांच लोगों पर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करके उन्हें पकड़ कर जेल भेजने की कार्रवाई में जुट गई है। इस पुलिसिया करवाई से पूरे गांव में भय व्याप्त है। साथ ही यह कार्रवाई अज्ञात लोगों के ऊपर होने से गांव में पुलिस को लेकर दहशत भरा माहौल हो गया है।