बिहार प्रदेश प्रमुख अश्विनी कुमार सनातनी ने कहा, "जब हमारा धर्म नहीं होगा, तो हमारा राष्ट्र नहीं होगा| राष्ट्र को बचाना है तो धर्म को बचाना होगा |"

डॉ. ब्रह्मानंद उपाध्याय की अध्यक्षता में विश्व हिंदू जागरण अभियान के तहत संगठन विस्तार हेतु बैठक
● विश्व हिंदू जागरण अभियान के तहत लोगों को किया गया जागरुक
Purvanchal News Print| भभुआँ(कैमूर)। जिला अंतर्गत बबुरा पेट्रोल पंप के समीप स्थित बाबा कटरा के प्रांगण में बुधवार को डॉ. ब्रह्मानंद उपाध्याय की अध्यक्षता में विश्व हिंदू जागरण अभियान के तहत संगठन विस्तार हेतु बैठक की गई। कार्यक्रम का संचालन उपेंद्र चौबे के द्वारा किया गया। कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्य अतिथि एवं अन्य लोंगों का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्व हिंदू जागरण अभियान के बिहार प्रदेश प्रमुख अश्विनी कुमार सनातनी रहें। इनके द्वारा सनातन धर्म जनजागृति के तहत लोगों को संबोधित करते हुए यह बताया गया, कि हम सभी सनातनी सामान्य है। जाति से कोई ऊँच या नीच नहीं होता है, कर्म ही प्रधान है। जातिवादी व्यवस्था इस्लामिक शासकों व राजनीतिक पार्टियों की देन है। हमारे शास्त्रों के तहत जन्म से नहीं कर्म से लोग महान होते हैं। उनके द्वारा कहा गया कि पहले हमारा धर्म है, उसके बाद हमारा राष्ट्र है। उन्होंने कहा कि "जब हमारा धर्म नहीं होगा तो, हमारा राष्ट्र नहीं होगा। राष्ट्र को बचाना है तो धर्म को बचाना होगा।"
इस विषय पर सविस्तार चर्चा किया गया। चर्चा के तहत यह प्रमाणित किया गया, कि राष्ट्र को बचाते बचाते हमारे राष्ट्र आर्यावर्त को विभाजित कर कई इस्लामिक राष्ट्र बना दिया गया। यदि प्रारंभ से ही यह मान लिया गया होता कि पहले हमारा धर्म है, तो हमारे राष्ट्र आर्यावर्त का यह स्थिति नहीं होता और राष्ट्र अपूर्ण नहीं होता पूर्ण होता। आप सभी जागृत हो और धर्म के तहत कर्म पर ध्यान दें, सनातन ही सत्य है, और सत्य ही धर्म है।
विश्व हिंदू जागरण अभियान के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुशवाहा द्वारा भी उपस्थित सज्जनों का अभिवादन करते हुए संबोधित किया गया। उनके द्वारा जन जागृति के तहत विश्व हिंदू की एकजुटता हेतु आवाहन किया गया। साथ ही संगठन के प्रति लग्न भाव के तहत कार्य को देखते हुए, उपस्थित गणमान्य के समक्ष अनिल चौबे को सर्वसम्मति से संगठन का प्रदेश संगठन मंत्री घोषित किया गया। कार्यक्रम को अन्य संगठन व पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता व पदाधिकारियों द्वारा भी संबोधित किया गया व हिन्दू एकता पर जोर दिया गया।
उक्त अवसर पर राष्ट्रीय सवर्ण समाज संघ के प्रदेश अध्यक्ष बिहार सह पत्रकार कुमार चंद्र भूषण तिवारी, हिंदू समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तम पटेल, ब्राह्मण एकता मंच के जिला अध्यक्ष बलिराम पाण्डेय, वरिष्ठ अधिवक्ता रंग बहादुर पांडेय, जिलाध्यक्ष रोहतास मनीष सिंह, मिथुन शाह, अमित पटेल, सत्येंद्र शर्मा, ठाकुर पाण्डेय, विद्यापति त्रिपाठी के साथ ही सैकड़ों की संख्या में संगठन के सदस्य उपस्थित रहें।
☝ पढ़ें: आज की ताजा खबरें Hindi News पूर्वांचल व आसपास की हर घटनाक्रम पर नजर। Purvanchal News Print यूपी का भरोसेमंद न्यूज़ पोर्टल। जिसका मकसद पूर्वांचल का समग्र विकास और खुशहाली सिर्फ "Purvanchal ki baat" के साथ |