लेखपाल संघ के जिला अध्यक्ष बने युवा सुजीत कुमार और मंत्री सुनील पांडेय, पुराने पदाधिकारियों का पत्ता साफ

लेखपाल संघ के जिला अध्यक्ष बने युवा सुजीत कुमार और मंत्री सुनील पांडेय, पुराने पदाधिकारियों का पत्ता साफ

अबकी बार जिले के लेखपाल संघ के चुनाव में युवाओं ने बाजी मार ली  है | संघ के चुनाव में युवाओं ने अपना परचम लहराया है| सुजीत कुमार लेखपाल संघ के युवा जिला अध्यक्ष बने हैं |

Purvanchal News Print | चंदौली । अबकी बार जिले के लेखपाल संघ के चुनाव में युवाओं ने बाजी मार ली है। संघ के चुनाव में युवाओं ने अपना परचम लहराया है। सुजीत कुमार को लेखपाल ने जिला अध्यक्ष बनाकर यह संदेश दे दिया कि  नवयुवक जो आईएएस पीसीएस की परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। वे मजबूरी में लेखपाल तो बन गए मगर ऐसा नहीं है कि उन्हें पुराने पदाधिकारी गुमराह कर देंगे। 


अब यहां परिस्थितियां बदल चुकी हैं। युवा लेखपालों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना आता है। उन्हें पता है कि हमारे कर्तव्य क्या है। ऐसी स्थिति में पुरानी पीढ़ी को नकारते हुए लेख पाल संघ के चुनाव में  सुजीत कुमार ने काफी अंतर से विजय पाई।

लेख पाल संघ के नई टीम में नौजवान बनें पदाधिकारी 

लेखपाल संघ के पदाधिकारियों के चुनाव में वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती माधुरी पांडे निर्विरोध निर्वाचित हुई, जबकि कनिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर दिनेश कुमार निर्वाचित हुए । जबकि मंत्री में सुनील कुमार पांडे ,  उप मंत्री संदीप कुमार मौर्य निर्विरोध चुने गये। कोषाध्यक्ष गोपाल निर्वाचित हुए और अंत में ऑडिटर के पद पर वरुण कुमार निर्विरोध निर्वाचित हुए।

👉 Click Read: 

सम्पूर्ण समाधान दिवस : कार्य में अनियमितता एवं घोर लापरवाही बरतने पर परासी खुर्द एवं उरगाव की लेखपाल पर डीएम की गिरी गाज

Chandauli: मुख्यमंत्री विज्ञान प्रतिभा परीक्षा में चयनित हुआ हरवंश, ग्रामीणों में खुशी की लहर

पूरे जनपद  के लेखपाल संघ के चुनाव में युवा ब्रिगेड ने एक ऐसी हवा भर दी कि पुराने लेखपाल असहाय महसूस कर रहे थे।मानों यह साबित हो गया कि अब नई पीढ़ी के आगे पुरानी पीढ़ी को शांत रहना ही ठीक है। यह नई पीढ़ी अधिकारियों से लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

 संगठन के कार्य को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के संगठन मंत्री पूर्वी जोन विनोद कुमार यादव ने नई कार्यकारिणी का गठन किया और अपने उच्चाधिकारियों को इसका संदेश दिया।जिले की कार्यकारिणी का गठन पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर तहसील के बगल में मंदिर प्रांगण में संपन्न कराया गया।

👉 Uttar Pradesh की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 👏

पढ़ें: आज की ताजा खबरें Hindi News पूर्वांचल व आसपास की हर घटनाक्रम पर नजर। Purvanchal News Print यूपी का भरोसेमंद न्यूज़ पोर्टल। जिसका मकसद पूर्वांचल का समग्र विकास और खुशहाली सिर्फ "Purvanchal ki baat" के साथ।