एक वकील ने शराब पीने को लेकर पत्नी से विवाद होने पर अपने लाइसेंसी बन्दूक से पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी| घटना मंगलवार की दोपहर एक बजे की है|
सांकेतिक फोटो |
Purvanchal News Print |लखनऊ। यूपी की राजधानी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है एक वकील ने शराब पीने को लेकर पत्नी से विवाद होने पर अपने लाइसेंसी बन्दूक से पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना आज मंगलवार की दोपहर एक बजे की है। वारदात लखनऊ के ठाकुरगंज चेतना स्कूल के पास की बताई गयी है।
Click Read: बरेली में रोटी को लेकर युवक हत्या
बताया जाता है कि एक वकील ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। जब पति दिन में घर में शराब पी रहा था, तब पत्नी ने विरोध जताया तो इसको लेकर पत्नी से विवाद हो गया। इसी दौरान वकील ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से पत्नी को गोली मार दी। सम्भवतः वह नशे में हो चूका था। गोली लगते ही पत्नी जमीन पर गिर गयी। यह घटना सुनते ही सभी सन्न रह गए। परिजन और आसपास के लोग तत्काल घायल महिला को ट्रामा सेंटर ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ठाकुरगंज इंस्पेक्टर हरिशकंर चंद ने बताया कि आरोपी पति का नाम अशोक है। मृतका का नाम पुष्पा है। घर में तीन बच्चे अभय, अर्पित और आद्या हैं। आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बतातें हैं कि आये दिन वकील पति के शराब पीने को लेकर विवाद हुआ करता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हॉउस भेज दिया।
☝ पढ़ें: आज की ताजा खबरें Hindi News पूर्वांचल व आसपास की हर घटनाक्रम पर नजर। Purvanchal News Print यूपी का भरोसेमंद न्यूज़ पोर्टल। जिसका मकसद पूर्वांचल का समग्र विकास और खुशहाली सिर्फ "Purvanchal ki baat" के साथ।