'पूर्वांचल न्यूज प्रिंट ' से बातचीत में पीआरजे के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुज राही हिंदुस्तानी ने कहा कि हमारा राजनैतिक दल में परिवर्तन केका एक ही उद्देश्य है सत्ता के दम्भ में आ चुकी उत्तर प्रदेश राज्य की सत्ता को ये दिखाना कि पूर्वांचल राज्य का मुद्दा भी उन्हें राजनैतिक नुकसान पहुंचा सकता है|

आंदोलन की फ़ाइल फोटो: pnp
● हमारा संवैधानिक स्टेटस बदला है हम नहीं: अनुज राही हिंदुस्तानी
● आंदोलन को अब दो गुनी शक्ति और उत्साह के साथ लड़ा जाएगा : वंदना रघुवंशी

बस्ती। पूर्वांचल राज्य जनआंदोलन को राजनैतिक दल के रूप में परिवर्तित करने के निर्णय पर 'पूर्वांचल न्यूज प्रिंट' से बातचीत में पीआरजे के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुज राही हिंदुस्तानी ने कहा कि हमारा राजनैतिक दल में परिवर्तन का एक ही उद्देश्य है सत्ता के दम्भ में आ चुकी उत्तर प्रदेश राज्य की सत्ता को ये दिखाना कि पूर्वांचल राज्य का मुद्दा भी उन्हें राजनैतिक नुकसान पहुंचा सकता है।
उन्होंने कहा कि हम कल भी आंदोलन थे, आज भी आंदोलन हैं। पृथक राज्य गठन के बाद भी परिवर्तन, प्रगति और विकास का एक आंदोलन मौजूद रहेगा।
सम्बंधित खबरें:-
● पूर्वांचल राज्य गठन तक शांत नहीं बैठेंगे : अनुज राही हिन्दुस्तानी
लेकिन, सत्ता व्यापक लोकहित में ही कार्य करे। इसके लिए सदैव जाग्रत रहना होगा, हिन्दू राष्ट्रवाद की मूल विचारधारा पर चलते हुए हम यही कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे।
![]() |
वंदना रघुवंशी, फोटो-pnp |
बातचीत के दौरान वहां मौजूद मुख्य राष्ट्रीय महासचिव 'आंदोलन' वंदना रघुवंशी ने कहा कि राजनैतिक दल में परिवर्तित होने से हमारी शक्ति और उत्साह में दो गुनी वृद्धि हुई है और अब हम राजनेताओं और प्रशासन की कुटिल साजिशों का शिकार भी नहीं होंगे।
उन्होंने कहा कि पीआरजे नौ साल से पृथक राज्य के लिए ज़मीन पर लड़ा है और हम आगे भी राज्य गठन तक शांत नहीं बैठेंगे, बल्कि सत्ता की नाक में दम कर देंगे।