राज्यमंत्री गिरीश चंद यादव प्रदेश सरकार की 100 दिन के किए गए कार्यों उपलब्धियों को गिनाने के लिए यहां पहुंचे थे, वे बहुत ही बारीकी से प्रेस वार्ता में उपलब्धियों को गिनाया |
डीएम चंदौली के साथ बुकलेट का किया विमोचन, सवाल के जवाब में कहा- पत्रकारों को कैशलेश सुविधा देने की अभी कोई योजना नहीं
चंदौली । राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार खेल एवं युवा कल्याण उ0प्र0 गिरीश चंद यादव प्रदेश सरकार की 100 दिन के किए गए उपलब्धियों को गिनाने के यहां पहुंचे थे। उन्होंने बहुत ही बारीकी से प्रेस वार्ता में 100 दिनों की उपलब्धियां को गिनाया। उन्होंने सेवा, सुरक्षा और सुशासन को समर्पित होकर उत्तर प्रदेश सरकार को सही रास्ते पर चलने वाला बताया। उन्होंने गरीब जनता की सेवा को समर्पित सरकार की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
राज्यमंत्री ने आगे उन्होंने कहा कि जनपद चंदौली में कराए गए कार्यों में लोक निर्माण विभाग, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, ग्राम विकास मनरेगा, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, पंचायती राज विभाग, बेसिक शिक्षा प्रशासन विभाग, बाल विकास, उद्यान विभाग, समाज कल्याण विभाग ,महिला कल्याण विभाग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, कौशल विकास मिशन, उद्योग विभाग एवं खादी ग्राम उद्योग विभाग से संबंधित कराए गए कार्यों को बुकलेट लेकर पढ़कर विकास योजनाओं की उपलब्धिया गिनाईं।
उन्होंने कहा की जनपद में जल्द ही स्टेडियम का निर्माण शुरू होगा और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी को अब उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। प्रेस वार्ता में राज्य मंत्री ने किए गए सवाल पर बताया कि योगी सरकार कैशलेस योजना में सरकारी कर्मचारियों को 5 लाख रूपये की सुविधा उपलब्ध करा रही है।
डीएम चंदौली के साथ बुकलेट का विमोचन
क्या मान्यता प्राप्त पत्रकार सरकारी कर्मचारी नहीं है। गोल्डन कार्ड का जो सब्जबाग सरकार ने दिखाया है. वह भी इस सरकार में मान्यता प्राप्त पत्रकारों को मिलेगा कि नहीं इस पर उन्होंने जवाब दिया की अभी कोई योजना नहीं है।
सरकार की सपा सरकार की बुराई करते हुए अपनी सरकार की उपलब्धियों को बढ़-चढ़कर बताया। मीडिया कर्मियों से रूबरू होने से पहले वे मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल के साथ डीएम चंदौली के साथ बुकलेट का विमोचन भी किया।
पूर्वांचल न्यूज प्रिंट ग्रुप के सोशल मीडिया से जुड़े :-